KBC 16 First Crorepati: चंदर प्रकाश सीजन के पहले करोड़पति, जीतते-जीतते रह गये 7 करोड़

मुंबई। सोनी टीवी के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के सोलहवें सीजन का पहला करोड़पति चंदर प्रकाश के रूप में मिल गया है। बुधवार रात प्रसारित हुए एपिसोड में चंदर ने 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ की इनामी राशि जीत ली। हालांकि, सात करोड़ की रकम वो जीतते-जीतते रह गये।

सोनी टीवी ने बुधवार को प्रोमो शेयर किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन चंदर प्रकाश के एक करोड़ रुपये जीतने का एलान करते हुए खुशी मनाते दिखते हैं। बिग बी उसे गले लगाते हैं। चंदर प्रकाश ने बेहतरीन ढंग से अपना गेम खेला और 15वें सवाल तक का सफर पूरा किया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Salman Khan Promo: सलमान खान ने की शो में धमाकेदार वापसी, इस दिन से शुरू होगा ‘टाइम का तांडव’

क्या आपको पता है 15वें सवाल का जवाब?

चंदर प्रकाश को एक करोड़ की इनामी राशि के साथ ह्यूंडई की ओर से एक वेन्यु कार भी गिफ्ट में दी गई है, जिसका एलान शो में किया गया। इसका वीडियो भी सोनी टीवी ने शेयर किया है।

जिस सवाल के सही जवाब ने चंदर को विजेता बनाया, ये रहा-

किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि बंदरगाह है, जिसके अरबी नाम का मतलब है शांति का घर?

विकल्प हैं-

A) सोमालिया

B) ओमान

C) तंजानिया

D) ब्रुनेई

इसका सही जवाब देने के लिए चंदर ने डबल डिप लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। सही जवाब तंजानिया था। चंदर प्रकाश के सही जवाब देते ही अमिताभ बच्चन ने उनके एक करोड़ जीतने का एलान कर दिया।

क्या था चंदर से पूछा गया सातवां सवाल?

इसके बाद चंदर से सात करोड़ रुपये के लिए 16वां सवाल पूछा गया। इस पड़ाव पर कंटेस्टेंट्स को लाइफ लाइन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती। यह रहा सवाल-

1587 में नॉर्थ अमेरिका में इंग्लिश पैरेंट्स का पहला बच्चा कौन था, जो रिकॉर्ड्स में दर्ज है?

चंदर को इसका जवाब नहीं पता था, लिहाजा वक्त बर्बाद ने करते हुए उसने क्विट कर दिया। अमिताभ बने जब गेस करने के लिए कहा तो चंदर ने बताया- वर्जिनिया डेयर, जो सही जवाब था। हालांकि, इससे चंदन को निराशा नहीं हुई, क्योंकि उस पड़ाव पर रिस्क लेना कोई समझदारी नहीं थी।

कौन हैं चंदर प्रकाश?

22 साल का चंदर प्रकाश जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। चंदर बचपन से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। उनकी आंतों की सात बार सर्जरी हो चुकी है और अब आठवीं बार होने वाली है।