मुंबई: बॉलीवुड में इस साल कई खूबसूरत चेहरों ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी, लेकिन इनमें से ज़्यादातर चेहरे फ्रेश नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में इन एक्ट्रेसेज की भले ही पहली फ़िल्म हो, लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री से इनका कनेक्शन पुराना है।
सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो से डेब्यू किया डेज़ी शाह ने। डेज़ी साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वहां वो कुछ फ़िल्मों में लीड रोल्स निभा चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड में बतौर डांसर कुछ फ़िल्मों एपीयरेंस दे चुकी हैं।
लेकर हम दीवाना दिल से डेब्यू किया दीक्षा सेठ ने। हिंदी सिनेमा में आने से पहले दीक्षा तमिल और तेलगू सिनेमा की आठ फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की दो कज़िन सिस्टर्स ने इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया। गैंग ऑफ़ घोस्ट्स से मीरा चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा की पारी शुरू की। मीरा तमिल, तेलगू और कन्नड़ सिनेमा में दर्ज़नभर से ज़्यादा फ़िल्में कर चुकी हैं। साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्हें नीला के नाम से जाना जाता है।

प्रियंका की दूसरी कज़िन मनारा ने ज़िद से डेब्यू किया। मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है, और इस नाम से उन्होंने साउथ सिनेमा की कुछ फ़िल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में डेब्यू के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
कांची से डेब्यू किया बंगाली अभिनेत्री मिष्टी ने, जिनका असली नाम इंद्राणी चक्रवर्ती है। सुभाष घई की नज़र पड़ने पहले इंद्राणी बंगाली टीवी इंडस्ट्री में काम करती रही हैं।

एडल्ट फ़िल्म मस्तराम से तारा अलीशा बेरी ने डेब्यू किया। तारा की पहली हिंदी फ़िल्म है, लेकिन इससे पहले वो तेलगू फ़िल्में कर चुकी हैं। वैसे तारा सिकंदर खेर की हाफ सिस्टर हैं।
हिमेश रेशमिया की फ़िल्म द एक्सपोज़ से ज़ोया अफ़रोज़ और सोनाली कुलकर्णी ने डेब्यू किया। सोनाली पेशे से मॉडल हैं, और रणवीर सिंह के साथ कंडोम का एक विज्ञापन कर चुकी हैं।
ज़ोया हिंदी सिनेमा की कुछ फ़िल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर काम कर चुकी हैं।

सुरवीन चावला ने हेट स्टोरी 2 से डेब्यू किया, लेकिन वो भी हिंदी फ़िल्मों में डांस नंबर और स्पेशन एपीयरेंस करती रही हैं। इसके अलावा पंजाबी फ़िल्मों और टीवी शोज़ में भी सुरवीन को देखा जा चुका है।

जिगरिया से हिंदी सिनेमा में हीरोइन की पारी शुरू की चेरी मर्दिया ने। चेरी इससे पहले टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं, वहीं हॉलीडे में वो अक्षय कुमार की बहन का रोल निभा चुकी हैं।

ढिश्कियाऊं से डेब्यू करने वाली मूल रूप से हेयर स्टाइल्सिट हैं, जिनकी खूबसूरती पर फ़िदा होकर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें ढिश्कियाऊं की लीडिंग लेडी बना दिया।

राजा नटवरलाल से डेब्यू किया हुमायमा मलिक ने। हुमायमा पाकिस्तानी टेलीविज़न और फ़िल्मों का मशहूर नाम हैं।

कर ले प्यार कर ले से डेब्यू करने वाली हसलीन कौर एक्स ब्यूटी क्वीन हैं।

मिस लवली में फीमेल लीड रोल निभाने वाली निहारिका सिंह भी ब्यूटी पीजेंट जीत चुकी हैं।
यारियां की खूबसूरत रकुल प्रीत सिंह और निकोल फारिया ब्यूटी पीजेंट से बॉलीवुड पहुंची हैं।
फगली से डेब्यू करने वाली कियारा आडवाणी अशोक कुमार के खानदान से रिश्ती रखती हैं, वहीं जूही चावला की वो भतीजी लगती हैं।

शेखर सुमन की फ़िल्म हार्टलेस से डेब्यू किया अरियाना आयाम ने। अरियाना शेखर के बेटे अध्य्यन सुमन के साथ एक शॉर्ट फ़िल्म कर चुकी हैं।
