मुंबई। The Royals Release Date: नेटफ्लिक्स ने द रॉयल्स वेब सीरीज की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। सीरीज में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक लव स्टोरी है, जिसकी पृष्ठभूमि में राजशाही परिवार है। ईशान शाही खानदार के युवराज की भूमिका में हैं, जबकि भूमि एक सीईओ के किरदार में दिखेंगी।
कब रिलीज होगी सीरीज?
नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार टीजर के साथ गुरुवार को रिलीज डेट की जानकारी दी। इस टीजर में सीरीज की प्रमुख कास्ट को दिखाया गया है। जीनत अमान, डीनो मोरिया, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, नोरा फतेही, चंकी पांडेय, विहान सामट,काव्या त्रेहन, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लीसा मिश्रा और लूक केनी अहम किरदारों में दिखेंगे।
द रॉयल्स 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। सीरीज का निर्देशन नूपुर अस्थाना और प्रियंका घोष ने किया है। प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशंस ने सीरीज को क्रिएट किया है।
यह भी पढ़ें: OTT Movies Web Series This Week: सावधान! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गये तो हो जाएंगे Logout, हर तरफ होगा ‘खौफ’ का राज
राजकुमार और आमकुमारी की प्रेम कहानी
द रॉयल्स का मिजाज कुछ कुछ सोनम कपूर और फवाद खान की फिल्म खूबसूरत जैसा है, जिसमें सोनम फैशन डिजाइनर और फवाद प्रिंस के किरदार में थे।
यह एक राजकुमार और आम कुमारी की प्रेम कहनी है। सीरीज के बारे में ईशान ने कहा कि अभिनेता एक बच्चे की तरह है, जो मैदान में खेल रहा है। इस बार मैदान काफी भव्य है। उदयपुर के सिटी पैलेस में शूटिंग ने हमें किरदार में समाने में काफी मदद की। आस-पास का माहौल पूरी तरह असली था। हमारे रेफरेंस प्वाइंट्स हर समय हमारे सामने थे।
भूमि ने बताया कि उनका किरदार सोफिया द रॉयल्स की दुनिया का नहीं है, लेकिन काफी सफल है। उसने काफी मेहनत की है और मर्दों की दुनिया में स्थापित किया है। जब वो इस दुनिया में पहुंचती है तो हैरान रह जाती है।
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर पहली बार पेयर अप हुए हैं। भूमि की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले वो 2019 की एंथोलॉजी सीरीज प्यार एक्चुली में नजर आई थीं।
ईशान खट्टर की तीसरी सीरीज है। उन्होंने मिनी सीरीज अ सूटबल ब्वॉय से वेब सीरीज डेब्यू किया था। इसके बाद हॉलीवुड सीरीज द परफेक्ट कपल में एक किरदार निभाया था।