Oscars 2025 Winners List: बेस्ट पिक्चर ‘एनोरा’, एड्रीन ब्रोडी बेस्ट एक्टर तो माइकी मेडिसन रहीं बेस्ट एक्ट्रेस

97th Oscar Awards winners list, 2025. Photo- Academy

मुंबई। Oscars 2025 Winners List: हॉलीवुड में इस वक्त सितारों की महफिल सजी हुई है, जहां हो रहा है दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर एंड साइंसेज की ओर से आयोजित इस पुरस्कार समारोह का यह 97वां चैप्टर है।

97वें ऑस्कर्स में दुनियाभर की कुल 323 फिल्में अवॉर्ड की रेस के लिए चुनी गईं। हर साल यह पुरस्कार 23 श्रेणियों में दिये जाते हैं। इस बार ऑस्कर्स में एनोरा और द ब्रुटलिस्ट फिल्म का जलवा रहा है। एनोरा ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्ट्रेस समेत 5 ऑस्कर्स अपने नाम किये।

माइकी मेडिसन ने एनोरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। 25 साल की माइकी का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। माइकी ने अपनी जीत के साथ इतिहास रच दिया है। माइकी बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली सबसे कम उम्र अभिनेत्री हैं। एनोरा के लिए इससे पहले वो बाफ्टा एवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

द ब्रुटलिस्ट ने बेस्ट एक्टर (एड्रीन ब्रोडी) समेत 3 पुरस्कार जीते। एड्रीन का यह दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है। उन्होंने पहली बार यह पुरस्कार 2002 में द पियानिस्ट के लिए जीता था। उस वक्त एड्रीन सिर्फ 29 साल के थे और बेस्ट एक्टर कैटेगरी में सबसे कम उम्र के विनर रहे।

Adrien Brody, Mikey Madison, Zoe Saldaña and Kieran Cullen pose backstage with their Oscars® at the live ABC Telecast of the 97th Oscars® at Dolby® Theatre at Ovation Hollywood on Sunday, March 2, 2025.

विनर्स की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:

Oscars 2025 Winners की पूरी लिस्ट यहां देखें:

Best Picture

एनोरा (Anora)- Winner

द ब्रुटलिस्ट (The Brutalist)

अ कम्प्लीट अननोन (A Complete Unkown)

कॉन्क्लेव (Conclave)

ड्यून पार्ट-2 (Dune Part-2)

एमिलिया पेरेज (Emilia Perez)

आइ एम स्टिल हियर (I’m Still Here)

निकल ब्वॉयज (Nickel Boys)

द सब्सटेंस (The Substance)

विकेड (Wicked)

Actor in a Leading Role 

एड्रीन ब्रूडी- द ब्रुटलिस्ट (Adrien Brody)- Winner

टिमोथी शैलेमे- अ कम्प्लीट अननोन (Timothee Chalamet)

कोलमैन डोमिंगो- सिंग सिंग (Colman Domingo)

रैल्फ फाइंस- कॉन्क्लेव (Ralph Fiennes)

सबाशियन स्टैन- द एप्रेंटिस (Sabastian Stan)

Actress in a Leading Role 

सिंथिया एरिवो- विकेड (Cynthia Erivo)

कार्ला सोफिया गैसकॉन- एमिलिया पेरेज (Carla Sofia Gascon)

माइकी मैडिसन- एनोरा (Mikey Madison)- Winner

डेमी मूर- द सब्सटेंस (Demi Moore)

फर्नांडा टोरेस- आइ एम स्टिल हियर (Fernanda Toress)

Actor in a Supporting Role 

यूरा बोरिसोव- एनोरा (Yura Borisov)

कीरन कल्किन- अ रियल पेन (Kieran Culkin)- Winner

ए़डवर्ड नॉरटन- अ कम्प्लीट अननोन (Edward Norton)

गाय पियर्स- द ब्रुटलिस्ट (Guy Pierce)

जर्मी स्ट्रॉन्ग- द एप्रेंटिस (Jeremy Strong)

Actress in a Supporting Role 

मोनिका बारबरो- ए कम्प्लीट अननोन (Monica Barbaro)

आरियाना ग्रांडे- विकेड (Ariana Grande)

फेलिसिटी जोन्स- द ब्रुटलिस्ट (Felicity Jones)

इसाबेला रोसलिनी- कॉन्क्लेव (Isabella Rossellini)

जोई सल्डेनिया- एमिलिया पेरेज (Zoe Saldana)- Winner

Directing 

शॉन बेकर- एनोरा (Sean Baker)- Winner

ब्रैडी कोरबे- द ब्रुटलिस्ट (Brady Corbet)

जेम्स मैनगोल्ड- अ कम्प्लीट अननोन (James Mangold)

जॉक ऑडियार्ड- एमिलिया पेरेज (Jacques Audiard)

कोर्ली फॉरजा- द सब्सटेंस (Coralie Fargeat)

International Feature Film 

आइ एम स्टिल हियर- ब्राजील (I’m Still Here)- Winner

द गर्ल विद द नीडल- डेनमार्क (The Girl With The Niddle)

एमिलिया पेरेज- फ्रांस (Emilia Perez)

द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग- जर्मनी (The Seed Of The Sacred Fig)

फ्लो- लाविया (Flow)

Writing (Adapted Screenplay)

अ कम्प्लीट अननोन (A Complete Unkown)

कॉन्क्लेव (Conclave)- Winner

एमिलिया पेरेज (Emilia Perez)

निकल ब्वॉयज (Nickel Boys)

सिंग सिंग (Sing Sing)

Writing (Original Screenplay)

एनोरा- शॉन बेकर (Sean Baker)- Winner

द ब्रुटलिस्ट- ब्रेडी कॉरबे, मोना फास्टवोल्ड (Brady Corbet, Mona Fastvold)

अ रियल पेन- जेसी आइजनबर्ग (Jesse Eisenberg)

सेप्टेम्बर 5- मोर्ट्ज बिंडर, टिम फेलबॉम, एलेक्स डेविड (Moritz Binder, Tim Fehlbaum, Alex David)

द सब्सटेंस- कोर्ली फॉरजा (Coralie Fargeat)

Music (Original Score) 

द ब्रुटलिस्ट (The Brutalist)- Winner

कॉन्क्लेव (Conclave)

एमिलिया पेरेज (Emilia Perez)

विकेड (Wicke)

द वाइल्ड रोबोट (The Wild Robot)

Music (Original Song) 

ए मॉल- एमिलिया पेरेज (E Mal- Emilia Perez)- Winner

द जर्नी- द सिक्स ट्रिपल एट (The Journey- The Six Triple Eight)

लाइक अ बर्ड- सिंग सिंग (Like A Bird- Sing Sing)

मी कमीनो- एमिलिया पेरेज (Mi Camino- Emilia Perez)

नेवर टू लेट- एल्टन जॉन: नेवर टू लेट (Never Too Late- Elton John: Never Too Late)

Cinematography 

द ब्रुटलिस्ट (The Bruatlist)- Winner

ड्यून पार्ट-2 (Dune Part-2)

एमिलिया पेरेज (Emilia Perez)

मारिया (Maria)

नोस्फरातु (Nosferatu)

Film Editing

एनोरा- Winner

द ब्रुटलिस्ट

कॉन्क्लेव

एमिलिया पेरेज

विकेड

Production Design 

द ब्रुटलिस्ट (The Brutalist)

कॉन्क्लेव (Conclave)

ड्यून पार्ट-2 (Dune Part-2)

नोस्फरातु (Nosferatu)

विकेड (Wicked)- Winner

Sound

अ कम्प्लीट अननोन (A complete Unknown)

ड्यून पार्ट-2 (Dune Part-2)- Winner

एमिलिया पेरेज (Emilia Perez)

विकेड (Wicked)

द वाइल्ड रोबोट (The Wild Robot)

Visual Effects

एलियन-रोमुलस (Alien: Romulus)

बेटर मैन (Better Man)

ड्यून पार्ट-2 (Dune Part-2)- Winner

किंगडम ऑफ द प्लानेट ऑफ द एप्स (Kingdom Of The Planet Of The Apes)

विकेड (Wicked)

Costume Design 

अ कम्प्लीट अननोन (A Complete Unknown)

कॉन्क्लेव (Conclave)

ग्लैडिएटर 2 (Gladiator 2)

नोसफरातु (Nosferatu)

विकेड (Wicked)- Winner

Makeup and Hairstyling 

अ डफिरेंट मैन (A Different Man)

एमिलिया पेरेज (Emilia Perez)

नोसफरातु (Nosferatu)

द सब्सटेंस (The Substance)- Winner

विकेड (Wicked)

Animated Feature Film 

फ्लो (Flow)- Winner

इनसाइड आउट 2 (Inside Out 2)

मेमोयर ऑफ अ स्नेल (Memoir Of A Snail)

वालेस एंड ग्रोमिट- वेंजेंस मोस्ट फाउल (Wallace And Gromit-Vengeance Most Fowl )

द वाइल्ड रोबोट (The Wild Robot)

Animated Short Film 

ब्यूटीफुल मेन (Beautiful Men)

इन द शैडो ऑफ द साइप्रस (In The Shadow Of The Cypress)- Winner

मैजिक कैंडीज (Magic Candies)

वॉन्डर टू वंडर (Wander To Wonder)

यक (Yuck)

Live Action Short Film

अ लिएन (A Lien)

अनुजा (Anuja)

आइ एम नॉट अ रोबोट (I Am Not A Robot)- Winner

द लास्ट रेंजर (The Last Ranger)

द मैन हू कुड रिमेन साइलेंट (The Man Who Could Remain Silent)

Documentary Short Film 

डेथ बाइ नम्बर्स (Death By Numbers)

आइ एम रेडी, वार्डन (I Am Ready, Warden)

इंसिडेंट (Incident)

इंस्ट्रूमेंट ऑफ अ बीटिंग हार्ट (Instrument Of A Beating Heart)

द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा (The Only Girl In The Orchestra)- Winner

Documentary Feature Film 

ब्लैक बॉक्स डायरीज (Black Box Diaries)

नो अदर लैंड (No Other Land)- Winner

पोर्सलिन वॉर (Porcelain War)

साउंडट्रैक टू अ कू डेटाट (Soundtrack To A Coup D’ETAT)

शुगरकेन (Sugarcane)