मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स के लंदन कंसर्ट में शामिल हुईं, जो O 2 Arena में आयोजित किया गया था। दो साल की बेटी मालती मैरी भी साथ में थी। प्रियंका ने इस कंसर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक ऐसा राज भी खोला है, जो उनके मिस वर्ल्ड खिताब जीतने से जुड़ा है।
क्या है है नमस्ते वाले पोज का सच?
इंटरनेट पर आप सभी ने प्रियंका की वो तस्वीर देखी होगी, जिसमें वो मिस वर्ल्ड का क्राउन पहने दोनों हाथों को जोड़कर नमस्ते की मुद्रा में हैं। मगर, वो नमस्ते नहीं कर रही हैं। हाथ जड़कर इस मुद्रा में खड़ा होना प्रियंका की मजबूरी थी, जिसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में किया।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra Nick Jonas को किस करते देख बेटी Malti Marie ने बंद कर लीं दोनों आंखें, वायरल हुई क्यूट तस्वीर

खिसकती ड्रेस को रोकने के लिए की नमस्ते
ओ 2 एरेना पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा कुछ भावुक भी हो गईं, क्योंकि यही वो जगह है, जहां 24 साल पहले उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका ने लिखा-
24 साल पहले मैं मिस वर्ल्ड बनी थ। उस वक्त इसे मिलेनियन डोम कहा जा रहा था। मैं कभी नहीं भूल सकती कि उस समय 18 साल की थी और बेस्ट दिखने की कोशिश कर रही थी। 30 नवम्बर 2000 की वो बात हमेशा याद रहेगी, मैं पेंसिल हील्स और हेमंत त्रिवेदी की ड्रेस के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि मेरा बॉडी टेप काम नहीं कर रहा था और पूरी शाम वो ड्रेस खिसकती रही।
घबराहट के मारे में पसीने-पसीने हो रही थी। अगर आप गूगल में मेरी जीत के बाद वाली फोटो देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि मैं नमस्ते के साथ आभार जता रही हूं, लेकिन सच ये है कि मैं अपनी ड्रेस को गिरने से बचाने की जद्दोजहद कर रही हूं। जाहिर है कि मैं बच गई और अंत भला तो सब भला। उसी जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने पति और उनके भाइयों को परफॉर्म करते देख यादें लौट आईं। जीवन अच्छा रहा है। आभार।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ Priyanka Chopra महिलाओं को करेंगी जागरूक, Salma Hayek के चैरिटी डिनर में हुईं शामिल
प्रियंका की फिल्में और सीरीज
प्रियंका इन दिनों ज्यादातर हॉलीवुड इंडस्ट्री में ही सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने द ब्लफ फिल्म और सीरीज हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग पूरी की है। वहीं, बतौर निर्माता वो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उनकी मराठी फिल्म पाणी अगले महीने रिलीज होने वाली है। 2023 में उनकी फिल्म लव अगेन आयी थी। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काय इज पिंक है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर उनके साथ थे।