सुरवीन ने ऐसा क्या किया, कि रो पड़ीं जैकलिन फर्नांडिस
मुंबई: हेट स्टोरी 2 में अपनी सेंसुअसनेस से दर्शकों का दिल जीतने वाली सुरवीन चावला कमाल की एक्ट्रेस भी हैं। इसकी बानगी देखने को मिली डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा के सेट पर, जहां उनकी परफॉर्मेंस देखकर जज जैकलिन फर्नांडिस के आंसू निकल पड़े।
सुरवीन ने शो में प्रियंका चोपड़ा के बर्फी वाले रोल झिलमिल को रिक्रिएट किया। उनका साथ कॉरियोग्राफर पार्टनर सनम जौहर ने दिया, जो रणबीर कपूर वाले गेटअप में थे। दोनों की परफॉर्मेंस ने जजेज को इमोशनल कर दिया, लेकिन जैकलिन कुछ ज्यादा प्रभावित हुईं, और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जाहिर है कि जैकलिन की आंखें नम होना सुरवीन के लिए कांप्लीमेंट से कम नहीं था।