भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी Venom The Last Dance, कल से एडवांस बुकिंग शुरू

Venom new poster. Photo- Marvel

खास बातें:
  • वेनम द लास्ट इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है
  • टॉम हार्डी फिल्म में एंटी हीरो का रोल निभाते हैं
  • वेनम द फ्रेंचाइजी 2018 में शुरू हुई थी

मुंबई। हॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म वेनम द लास्ट डांस का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। उनका यह इंतजार अब 24 घंटे कम हो गया है, क्योंकि वेनम 3 भारत में एक दिन पहले रिलीज की जा रही है। शुक्रवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो रही है।

वेनम दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय और चर्चित एलियन साइ फाइ फ्रेंचाइजी है, जिसमें टॉम हार्टी टाइटल रोल में नजर आते हैं।

द लास्ट डांस इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है, इसलिए इसके फैंस वेनम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने गुरुवार को घोषणा की कि फिल्म भारत में 24 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। इसके साथ नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें वेनम और विलेन जीनोमोर्फ एक हवाई जहाज की छत पर लड़ते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Upcoming Movies: 6 फिल्में, 2 महीने… और कयामत का इंतजार! बॉक्स ऑफिस पर मचेगा हाहाकार?

शुक्रवार से शुरू हो रही एडवांस बुकिंग

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से छह दिन पहले 18 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं। फिल्म भारत में 3डी के साथ आइमैक्स फॉरमेट में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जा रही है।

2018 में हुई थी वेनम फ्रेंचाइजी की शुरुआत

फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2018 में वेनम के साथ हुई थी। वेनम लेट देयर बी कार्नेज 2021 में रिलीज हुई थी।

टॉम हार्डी फिल्म में एंटी हीरो के किरदार में नजर आते हैं और वेनम 3 में इस किरदार में लौटेंगे। यह मारवल के सबसे जटिल किरदारों में से एक है।

तीसरी फिल्म में एडी और वेनम के पीछे बचकर भागते हुए नजर आएंगे, क्योंकि पृथ्वी और दूसरे प्लैनेट के दुश्मन उनके पीछे पड़े हैं।

आखिरकार, दोनों एक ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे इस किरदार पर हमेशा के लिए पर्दा गिर जाएगा।

फिल्म का निर्देशन केली मार्सल ने किया है। इसका स्क्रीनप्ले भी केली ने ही लिखा है, जबकि स्टोरी हार्डी और मार्सल ने लिखी है। टॉम और केली फिल्म के सह-निर्माताओं में भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: October Movies in Cinemas: ‘जोकर 2’ से शुरू, ‘Venom 3’ पर खत्म, अक्टूबर में हॉलीवुड के हवाले बॉक्स ऑफिस!