Sikandar Box Office 7 Days: पहले हफ्ते में ही निकला ‘सिकंदर’ का दम, 7 दिनों में भी नहीं मिले 100 करोड़

Salman Khan's Sikandar box office collection of 7 days. Photo- Instagram

मुंबई। Sikandar Box Office 7 Days: जिस दौर में तेलुगु सिनेमा की फिल्म हिंदी भाषा में कमाई के नये कीर्तिमान बनाकर भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबी बन जाती है, उस दौर में हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान की फिल्म रिलीज के सात दिनों में भी 100 करोड़ की मंजिल तक नहीं पहुंच पाती तो सोचिए हालात क्या हो चुके हैं।

पुष्पा को नहीं झुका पाया सिकंदर

पिछले साल दिसम्बर में अल्लू अर्जुन की पुष्पा जब एक-एक करके हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड चकनाचूर कर रही थी तो हिंदी फिल्मों का दर्शक मन ही मन मुस्कुराते हुए सोच रहा था कि आने दो सिकंदर को। पुष्पा किसी के सामने झुके ना झुके, मगर सिकंदर के आगे तो जरूर नतमस्तक होगा।

नतीजा क्या निकला! सात दिनों में सिकंदर उतनी कमाई नहीं कर सकी, जितनी पुष्पा 2 ने दो दिनों में कर ली थी। वो तो फरवरी में विक्की कौशल की फिल्म छावा ने इज्जत रख ली, वरना 2025 की पहली तिमाही में तबाही पक्की थी।

नीचे दी गई टेबल में सिकंदर के सात दिनों के सफर को दिखाया गया है। पिछले रविवार (30 मार्च) को रिलीज हुई सिकंदर ने 5 मार्च (शनिवार) को रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया। निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते में 187.84 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है।

यह भी पढ़ें: No More Sikandar: कब सुनोगे सलमान! सिकंदर के सितम से उबरे नहीं फैंस, X पर ट्रेंड किया Salman Change Your Team

दिनवर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन*इंडिया ग्रॉस कलेक्शनओवरसीज ग्रॉस कलेक्शनइंडिया नेट कलेक्शन**
1 (रविवार)54.72 करोड़35.47 करोड़19.25 करोड़26 करोड़
2 (सोमवार- ईद)51.17 करोड़39.37 करोड़11.80 करोड़29 करोड़
3 (मंगलवार)35.26 करोड़27.16 करोड़8.10 करोड़19.50 करोड़
4 (बुधवार)17.35 करोड़13.85 करोड़3.50 करोड़9.75 करोड़
5 (गुरुवार)11.38 करोड़8.28 करोड़3 करोड़6 करोड़
6 (शुक्रवार)8.38 करोड़5.38 करोड़3 करोड़3.50 करोड़
7 (शनिवार)9.68 करोड़6.18 करोड़3.50 करोड़4 करोड़
7 दिनों का कुल कलेक्शन187.84 करोड़135.6952.15 करोड़97.75 करोड़
*वर्ल्डवाइड ग्रॉस, इंडिया ग्रॉस और ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े निर्माताओं की ओर से जारी किये गये हैं।
**इंडिया नेट कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क वेबसाइट से लिये गये हैं। इन आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है।

इसमें से इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 135.69 करोड़ है, जबकि ओवरसीज का ग्रॉस कलेक्शन 52.15 करोड़ है। मगर, जो सबसे अहम आंकड़ा है- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन- वो सिर्फ 97.75 करोड़ रहा है। सुपर सितारे सलमान खान की फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ का पड़ाव तक नहीं छू सकी।

सोशल मीडिया में शोर, सिनेमाहॉल में सन्नाटा

फिल्म का यह हाल तब है, जबकि सिकंदर के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं थी और फिल्म 5000 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज की गई थी। पिछले कुछ सालों से सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वैसा धमाल नहीं मचा सकी हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

उनकी फिल्में रिलीज होती हैं, खूब शोर-शराबा होता है, सोशल मीडिया के जरिए माहौल बनाया जाता है। फिल्म की पीआर मशीनरी रिलीज से पहले ही उनकी फिल्म को ऐतिहासिक और ब्लॉकब्स्टर बताने लगती है, जिसे फैन क्लब्स आगे बढ़ाते हैं।

मगर, जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचती है तो मामला ठांय ठांय फिस्स निकलता है। फिल्म 200-250 करोड़ का कलेक्शन करती है, हालांकि संशय बना रहता है। इसकी वजह यह भी है कि सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगर मनमाफिक नहीं चल रही तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के आंकड़े अचानक से आने बंद कर दिये जाते हैं।

नेट कलेक्शन छिपा रहे निर्माता?

सिकंदर का ही केस लीजिए, निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े जारी किये, मगर इंडिया नेट कलेक्शन के बारे में कुछ नहीं बताया, जबकि किसी फिल्म की सफलता और विफलता का मापदंड नेट कलेक्शन ही होता है।

यह भी पढ़ें: April Movies In Cinemas: अप्रैल में तय होगा ‘सिकंदर’ का मुकद्दर, ‘जाट’ लाएगा बॉक्स ऑफिस पर सुनामी?

बहरहाल, सिंकदर के बाद हिंदी सिनेमा की अगली उम्मीद अब सनी देओल की फिल्म जाट है, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि गदर 2 का इतिहास दोहरा सकती है।