मुंबई। Jaat Box Office 15 Days: अगर सिर्फ संख्या देखें और समय के साथ भारतीय मुद्रा की वैल्यू में आये बदलाव को नजरअंदाज करें तो ‘जाट’ सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। वो भी सिर्फ दो हफ्तों (15 दिन) में।
‘गदर 2’ से पहले ‘जाट’ के कलेक्शन तक पहुंचने के लिए भी सनी तरसते थे। हालांकि, जिस समय में रुपये की वैल्यू कम थी, सनी की कई फिल्में इससे भी कम रकम बटोरकर हिट और सुपर हिट होती रही हैं।
पहले जाट के दो हफ्तों के नेट कलेक्शंस की बात करते हैं, फिर सनी की टॉप 5 फिल्मों की कमाई का विश्लेषण करेंगे।
दो हफ्तों बाद 81 करोड़ के पार ‘जाट’
24 अप्रैल को खत्म हुए दूसरे हफ्ते में ‘जाट’ ने 19.51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का दो हफ्तों (15 दिन) का नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ हो गया है।
फिल्म ने पिछले शुक्रवार को 3.95 करोड़ के साथ दूसरे हफ्ते का सफर शुरू किया था। शनिवार को 3.90 करोड़, रविवार को 5.09 करोड़, सोमवार को 1.80 करोड़, मंगलवार को 1.93 करोड़, बुधवार को 1.46 करोड़ और गुरुवार को 1.38 करोड़ के साथ दूसरे हफ्ते का सफर पूरा किया।
यह भी पढ़ें: Kesari 2 Box Office Day 7: ‘बच्चन पांडेय’ और BMCM के रास्ते पर ‘केसरी 2’, पहले हफ्ते में ‘जाट’ से भी कम कमाई
दूसरे हफ्ते में जाट को अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 से लड़ना पड़ा है। हालांकि, केसरी 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं कर रही, मगर जाट के कुछ दर्शक जरूर चुरा लिये हैं।
पहले हफ्ते में 62 करोड़ की कमाई
10 अप्रैल को गुरुवार के दिन रिलीज होने के कारण जाट के पहले हफ्ते में आठ दिन शामिल रहे। फिल्म ने महावीर जयंती की छुट्टी के कारण 9.62 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 40.62 करोड़ कमा लिये थे।
आठ दिनों के ओपनिंग वीक में जाट ने 62.24 करोड़ जुटा लिये थे। पहले हफ्ते में जाट को छुट्टियों का फायदा मिला। ओपनिंग डे को महावीर जयंती की छुट्टी थी। इसके बाद पहले सोमवार को अम्बेडकर जयंती की छुट्टी ने फिल्म को सपोर्ट किया था।
- गुरुवार- 9.62 करोड़ (महावीर जयंती छुट्टी)
- शुक्रवार- 7 करोड़
- शनिवार- 9.95 करोड़
- रविवार- 14.05 करोड़ (बैसाखी)
- सोमवार- 7.30 करोड़ (अम्बेडकर जयंती छुट्टी)
- मंगलवार- 6 करोड़
- बुधवार- 4.05 करोड़
- गुरुवार- 4.27 करोड़
सनी देओल की टॉप 5 फिल्में
गदर 2 की रिलीज से पहले तक सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी सफलता गदर- एक प्रेम कथा थी जो 2001 में आई थी। इस फिल्म ने उस वक्त 76.88 करोड़ का नेट कलेक्शन करके ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया था।
इससे पहले 1997 में आई बॉर्डर 39.46 करोड़ का नेट कलेक्शन करके ब्लॉकबस्टर घोषित की गई थी। मगर, अब जाट 81 करोड़ का नेट कलेक्शन करके भी हिट की श्रेणी में नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, सनी के करियर का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन जरूर बन गया है।
- गदर 2- 525.45 करोड़ (2023)
- जाट- 81.75 करोड़ (2025)
- गदर- 76.88 करोड़ (2001)
- यमला पगला दीवाना- 55.28 करोड़ (2011)
- बॉर्डर- 39.46 करोड़ (1997)
गदर 2 ऐसी फिल्म है, जिसने सनी देओल को एक बार फिर बॉलीवुड में प्रासंगिक बना दिया है। जाट की इतनी भी कमाई का श्रेय गदर 2 को ही जाता है, जिसके साथ सनी मुख्यधारा में लौट आये हैं।