Devara Box Office Collection Day 2: वर्ल्डवाइड दो दिनों में 200 करोड़ के पार देवरा, शनिवार को गिरावट

मुंबई। जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट-1 ने रिलीज के दो दिनों मे वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कलेक्शंस में काफी गिरावट आई है, जो फिल्म के लिए चिंता की बात हो सकती है।

27 सितम्बर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई देवरा ने 172 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन किया था। धर्मा प्रोडक्शंस की पोस्ट के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों में 243 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्वाइड कर लिया है, यानी शनिवार को देवरा पार्ट-1 वर्ल्डवाइड सिर्फ 71 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन ही कर पाई है।

यह भी पढ़ें: Box Office: सिनेमाघरों की महंगाई के कारण फिल्में हो रहीं फ्लॉप? Multiplex Association ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

शनिवार को 60 फीसदी गिरावट

आम तौर पर शुक्रवार को रिलीज के बाद वीकेंड में शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में उछाल आता है, मगर देवरा के वर्ल्डवाइड कलेक्शंस में लगभग 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, रविवार को एक बार फिर उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में देवरा प्रभास की कल्कि 2898 एडी से पीछे रह गई है, जिसने 295 करोड़ दो दिनों में कमा लिये थे।

हिंदी भाषा में आया उछाल

वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज की गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, तेलुगु भाषा में दूसरे दिन फिल्म ने 27.55 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जबकि तमिल में एक करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है।

यह भी पढ़ें: October Movies Web Series on OTT: फेस्टिव सीजन में हर हफ्ते फिल्मों की फुलझड़ियां और सीरीजों के धमाके

कन्नड़ में 35 लाख और मलयालम में 25 लाख जुटाये हैं। वहीं, हिंदी में स्थिति बेहतर हुई है और दूसरे दिन 9 करोड़ जमा किये हैं। दो दिनों में देवरा का इंडिया नेट कलेक्शन 120.70 करोड़ पर पहुंच गया है।

देवरा पार्ट-1 का निर्देशन कोरतला शिवा ने किया है। दक्षिण के तटीय इलाकों में स्थापित कहानी में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया है। सैफ अली खान नेगेटिव किरदार में हैं। जाह्नवी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं।

जूनियर एनटीआर की यह पहली सोलो पैन इंडिया रिलीज है, जो हिंदी में भी रिलीज की गई है। इससे पहले उनकी आरआरआर पैन-इंडिया रिलीज हुई थी, जिसमें राम चरण भी पैरेलल लीड रोल में थे।