Chhaava Box Office Day 25: चौथे सोमवार को ‘गदर 2’ का टूटा रिकॉर्ड, अब निशाने पर ‘पठान’

Chhaava Box Office Collection Day 25. Photo- Instagram

मुंबई। Chhaava Box Office Day 25: चौथे शुक्रवार को 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद विक्की कौशल की फिल्म छावा ने चौथे सोमवार (रिलीज का 25वां दिन) को सनी देओल की फिल्म गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। 2023 में रिलीज हुई गदर ने 525.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि रविवार तक छावा का नेट कलेक्शन 524.83 करोड़ हो चुका था।

छावा इस वक्त रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही है और कलेक्शंस में काफी गिरावट आई है। चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 6.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और इसी के साथ 500 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया। इसके बाद शनिवार को 13.70 करोड़ और रविवार को 8.44 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।

छावा बनी 6th Highest Grosser फिल्म

गदर 2 को पीछे छोड़ने के बाद छावा अब हिंदी सिनेमा की छठी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन ही है, जिसने 830 करोड़ नेट कलेक्शन किया है और निकट भविष्य में इस रिकॉर्ड के टूटने की सम्भावना कम ही है।

बहरहाल, अन्य हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो टॉप 10 की लिस्ट इस प्रकार बनती है-

  1. पुष्पा 2- 830 करोड़
  2. जवान- 643.87 करोड़
  3. स्त्री 2- 627 करोड़
  4. एनिमल- 556.36 करोड़
  5. पठान- 543 करोड़
  6. छावा- 526+ करोड़
  7. गदर 2- 525.45 करोड़
  8. बाहुबली 2- 511 करोड़
  9. केजीएफ 2- 434.70 करोड़
  10. दंगल- 387 करोड़

14 फरवरी को रिलीज हुई छावा ने 33.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.28 करोड़, दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़, तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़ और चौथे वीकेंड में 28.43 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 22: 500 करोड़ी हुई छावा, 22वें दिन विक्की कौशल की फिल्म ने की ‘पठान’ की बराबरी

22 दिनों में 500 करोड़ के पार

फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव ओपनिंग वीकेंड में ही पार कर लिया था। 200 करोड़ क्लब में एंट्री पहले हफ्ते में ही ले ली। दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म ने 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया और दूसरा हफ्ता पूरा होते-होते 400 करोड़ के पड़ाव को पार कर गई। चौथे हफ्ते के शुरू होते ही फिल्म 500 करोड़ का पड़ाव पार कर किया।

  • 100 करोड़- 3 दिन
  • 200 करोड़- 7 दिन
  • 300 करोड़- 10 दिन
  • 400 करोड़- 14 दिन
  • 500 करोड़- 22 दिन

छावा अब उस स्थिति में पहुंच गई है, जहां से 600 करोड़ की उम्मीद की जा सकती है। सामने कोई बड़ी फिल्म ना होने की वजह से थिएटर्स को भी छावा के शोज जारी रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी।