Chhaava Box Office Day 15: तीसरे शुक्रवार को ‘पुष्पा 2’ से आगे निकली ‘छावा’, 500 करोड़ के सफर का आगाज

Chhaava Box Office Collection Day 15. Photo- Instagram

मुंबई। Chhaava Box Office Day 15: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने दो हफ्तों में 400 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। अब तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ फिल्म 500 करोड़ के माइल स्टोन की तरफ बढ़ रही है। छावा की रफ्तार से लग रहा है कि तीसरे हफ्ते के खत्म होने तक फिल्म यह पड़ाव भी पार कर लेगी।

28 फरवरी शुक्रवार को छावा ने तीसरे हफ्ते में एंट्री ली और कलेक्शन रहा 13.30 करोड़। इसके साथ फिल्म का 15 दिनों का नेट कलेक्शन 424.76 करोड़ हो गया, यानी 500 करोड़ तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब 75.24 करोड़ की दरकार है।

छावा पूरे दमखम के साथ बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। तीसरे शुक्रवार को छावा ने पुष्पा 2 के कलेक्शंस को पीछे छोड़ा है, जिसने 12.50 करोड़ का नेट कलेक्शन तीसरे शुक्रवार को किया था।

छावा का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड देखें तो फिल्म वीकेंड और छुट्टी के दिनों में जम्प लेती है। इस लिहाज से इस वीकेंड में फिल्म के कलेक्शंस बढ़ेंगे। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को छावा 35 करोड़ के आसपास जुटा लेगी और 450 करोड़ के पार निकल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 14: छावा ने पार किया 400 करोड़ का पड़ाव, सातवीं सबसे तेज भारतीय फिल्म

दूसरे हफ्ते में 186 करोड़

छावा ने दूसरे हफ्ते में 186. 18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। अगर पूरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार देखें तो पता चलता है कि छावा बॉक्स ऑफिस पर टिककर चल रही है।

दूसरे हफ्ते की शुरुआत छावा ने शुक्रवार को 24.03 करोड़ के साथ की थी। इसके बाद वीकेंड के दोनों दिनों में कलेक्शंस में बम्पर उछाल आया।

फिल्म ने दूसरे शनिवार को 44.10 करोड़ और रविवार को 41.10 करोड़ जमा कर लिये। 300 करोड़ का पड़ाव छावा ने 10 दिनों में ही हासिल कर लिया था। दूसरे सोमवार को छावा ने 19.10 करोड़, मंगलवार को 19.23 करोड़, बुधवार को 25.02 करोड़ और गुरुवार को 13.60 करोड़ जुटाये।

दो हफ्तों के बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 411.46 करोड़ हो गया और 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली।

पहले हफ्ते में 225 करोड़

छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 33.10 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 39.30 करोड़ और रविवार को 49.03 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 100 करोड़ का पड़ाव छावा ने ओपनिंग वीकेंड में ही पार कर लिया था।

इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म ने 24.10 करोड़, मंगलवार को 25.75 करोड़, बुधवार को 32.40 करोड़ और गुरुवार को 21.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में छावा ने 225.28 करोड़ का नेट कलेक्शन करके 200 करोड़ के पड़ाव को सफलता के साथ पार कर लिया।