दिल्ली की ‘लव कुश रामलीला’ में Ajay Devgn ने करीना-रोहित संग किया रावण दहन

खास बातें

  • सिंघम अगेन के प्रमोशन के लिए पहुंचे अजय देवगन
  • दिवाली पर रिलीज हो रही है सिंघम अगेन
  • करीना कपूर खान फीमेल लीड में आएंगी नजर

मुंबई। दशहरा का त्योहार भारतीयों के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार के साथ ही दिवाली के आने की आहट भी शुरू हो जाती है, जिससे वातावरण में हर्ष और उल्लास छाया रहता है।

शनिवार को देशभर में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम की रावण से युद्ध में जीत का यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी देता है।

देश के कई हिस्सों में नवरात्रों के दौरान रामलीला के आयोजन होते हैं, जिसका समापन दशहरा पर होता है। इस दिन पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाया जाता है।

सिंघम अगेन की टीम ने दिल्ली में किया रावण दहन

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला विश्वविख्यात है, जिसमें कई जाने-माने कलाकार रामायण से जुड़े विभिन्न किरदार निभाते हैं। अंतिम दिन रावण दहन के लिए जानी-मानी हस्तियां पहुंचती हैं।

इस बार सिंघम अगेन की टीम लव कुश रामलीला में शामिल हुई। फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन, करीना कपूर खान और रोहित शेट्टी ने धनुष से बाण छोड़कर रावण दहन किया।

इस मौके पर मौजूद दर्शकों की भारी भीड़ को फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया, जिसे जोरदार रिस्पॉन्स मिला।

यह भी पढ़ें: Singham Again Trailer Review: फुल डालॉगबाजी, ताबड़तोड़ एक्शन… दिवाली पर और क्या चाहिए?

रामायण से प्रेरित सिंघम अगेन की कहानी

सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर 1 नवम्बर को रिलीज हो रही है। फिल्म की टीम इसके प्रमोशंस में जुटी है। संयोग से सिंघम अगेन की कहानी की प्रेरणा रामायण ही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाये गये दृश्यों में इस समानता को रेखांकित भी किया गया है।

अजय और टाइगर श्रॉफ के किरदारों को राम और लक्ष्मण की तर्ज पर दिखाया गया है। रणवीर सिंह का किरदार हनुमान जी से प्रेरित है। करीना कपूर खान सीता और अक्षय कुमार जटायु से मेल खाते हैं।

फिल्म के खलनायक अर्जुन कपूर रावण के नक्शेकदम पर चलते हैं। ट्रेलर में इस किरदार का संवाद भी है- कलयुग में रावण जीतेगा।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham Again: पीछे नहीं हटे कार्तिक आर्यन, इस Diwali ‘सिंघम’ और ‘रूह बाबा’ की टक्कर तय