IIFA Awards 2024: बेस्ट एक्टर Shah Rukh Khan तो बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, बेस्ट विलेन बने Bobby Deol

मुंबई। शनिवार रात अबु धाबी में हुए इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स ऑफ इंडिया (IIFA Awards 2024) में सितारों की झिलमिलाती परफॉर्मेंसेज के बीच विजेताओं की घोषणा की गई। शाह रुख खान ने जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं।

अवॉर्ड समारोह में एनिमल और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की भी धूम रही। बेस्ट फिल्म और बेस्ट विलेन (बॉबी देओल) समेत फिल्म को अन्य कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिये गये। करण जौहर को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने और हेमा मालिनी को उनके आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन के लिए सम्मानित किया गया।

आइफा अवॉर्ड्स में सितारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। वेटरन एक्ट्रेस रेखा की परफॉर्मेंस ने आइफा की शाम में चार चांद लगा दिये। कृति सेनन, नोरा फतेही, शाह रुख खान, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडेय ने महफिल की रौनक बनाये रखी।

यह भी पढ़ें: क्या Laapataa Ladies को Oscar Awards 2025 की ऑफिशियल एंट्री बनाने में Film Federation Of India ने दिखाई जल्दबाजी?

IIFA Awards 2024 Winners List

विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ लीडिंग रोल मेल – शाह रुख खान (जवान)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ लीडिंग रोल फीमेल- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
  • बेस्टि विलेन- बॉबी देओल (एनिमल)
  • बेस्ट पिक्चर- भूषण कुमार, किशन कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा (एनिमल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर (एनिमल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट डायरेक्शन- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
  • डेब्युटेंट डायरेक्टर- करन बूलानी (थैंक यू फॉर कमिंग)
  • बेस्ट डेब्युटेंट (फीमेल)- एलिजा अग्निहोत्री (फर्रे)
  • बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल)- इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड)- विधु विनोद चोपड़ा, आयुष सक्सेना, विकास दिव्यकीर्ति, जसकुंवर कोहली (12वीं फेल)
  • बेस्ट सॉन्ग (लिरिक्स)- सिद्धार्थ सिंह, गरिमा वहल (सतरंगा- एनिमल)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव (चलेया- जवान)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)

अन्य अवॉर्ड्स

  • आउटस्टैंडिंग एचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा- हेमा मालिनी
  • 25 ईयर्स इन इंडस्ट्री- करण जौहर
  • आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड- जयंतीलाल गाडा
  • आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टु इंडियन सिनेमा- अजय बिजली, पीवीआर सिनेमाज फाउंडर

आइफा अवॉर्ड्स 27 से 29 सितम्बर तक आयोजित किये जा रहे हैं। शो की मेजबानी शाह रुख खान, विक्की कौशल और करण जौहर ने की। तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत आइफा उत्सवम के साथ हुई थी, जिसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों के विजेताओं की घोषणा की गई और सम्मानित किया गया था।