मुंबई। Netflix Tudum 2025: नेटफ्लिक्स की टडम इवेंट लौट आई है। इस बार इवेंट का आयोजन 31 मई को लॉस एंजिल्स में हो रहा है, मगर दुनियाभर के फैंस इसका सीधा प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। हर साल इस इवेंट में नये शोज, नये सीजंस और फिल्मों की घोषणा की जाती है।
नेटफ्लिक्स ने इस बार के टडम इवेंट का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया।
भारत में कब और कितने बजे होगा प्रसारण?
भारतीय समयानुसार, टडम इवेंट का प्रसारण एक जून को सुबह 5.30 बजे से देखा जा सकेगा। इवेंट में नीचे दिए गये शोज और मूवीज से संबंधित घोषणाएं की जाएंगी।
- एमिली इन पेरिस (Emily in Paris)
- फ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)
- हैप्पी गिल्मोर 2 (Happy Gilmore 2)
- लव इज ब्लाइंड (Love is Blind)
- वन पीस (One Piece)
- आउटर बैंक्स (Outer Banks)
- द रिप (The Rip)
- स्क्विड गेम (Squid Game)
- स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things)
- अमेरिकाज स्वीटहार्ट्स (America’s Sweethearts: Dallas Cowboys Cheerleaders)
- द लाइफ लिस्ट (The Life List)
- वेक अप डेड मैन- अ नाइव्स आउट मिस्ट्री (Wake Up Dead Man: A Knives Out Mystery)
- वेडनेसडे (Wednesday)
- WWE
यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases In May: मसालेदार होगी मई! इन फिल्मों और सीरीज से समर सीजन में बढ़ेगा ओटीटी का तापमान
क्या है टडम इवेंट?
Tudum LIVE नेटफ्लिक्स (Netflix Tadum 2025) का ग्लोबल फैन इवेंट है, जिसका नाम उस आइकॉनिक साउंड से आया है, जो हर नेटफ्लिक्स मूवी, सीरीज या इवेंट की शुरुआत में बजता है। ये फैंस और कल्चर को डिफाइन करने वाली स्टोरीटेलिंग का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन है, जिसमें मूवीज, शोज, सितारे और क्रिएटर्स हाइलाइट होते हैं, जिन्हें दुनियाभर के फैंस प्यार करते हैं।
पहला टडम इवेंट जनवरी 2020 में ब्राजील के साओ पाउलो के Bienal Pavilion में हुआ था, जो एक मल्टी-टाइटल फेस्टिवल था और इसमें नेटफ्लिक्स के यंग एडल्ट कंटेंट को सेलिब्रेट किया गया था।
चार दिन में 50,000 से ज्यादा फैंस आए थे। तब से टडम कई फॉर्मेट्स- फेस्टिवल, लाइवस्ट्रीम और डिजिटल अल्मनैक- में विकसित हो चुका है और एक सिग्नेचर ग्लोबल इवेंट बन गया है।
2023 में टडम साओ पाउलो वापस आया, जिसमें 35000 से ज्यादा लोग शामिल हुए और नेटफ्लिक्स के ग्लोबल सोशल चैनल्स पर 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज रिकॉर्ड किए गए।
अब Tudum LIVE 31 मई 2025 को लौट रहा है, जो लॉस एंजिल्स के Kia Forum से शाम 5:00 बजे PT / 8:00 बजे ET को लाइव स्ट्रीम होगा।