मुंबई। Jaat Box Office Day 11: सनी देओल की फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में 11 दिनों का सफर पूरा कर लिया। जाट गदर 2 जैसा करिश्मा तो पैदा नहीं कर सकी, मगर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर हिंदी फिल्मों का हाल देखते हुए ठीकठाक कही जा सकती है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया है।
जाट को लेकर सकारात्मक संकेत यह है कि फिल्म अपनी ही गति से बॉक्स ऑफिस पर निरंतर चल रही है। बीच-बीच में कलेक्शंस में उछाल फिल्म के रेस में बने रहने की ओर इशारा करता है। अच्छी बात यह भी है कि केसरी चैप्टर 2 जैसी बराबर की टक्कर वाली फिल्म रिलीज होने के बावजूद गुजरे रविवार को जाट की कमाई में उल्लेखनीय उछाल आया।
75 करोड़ के पार पहुंची जाट
गुजरे शुक्रवार (18 अप्रैल) को जाट ने दूसरे हफ्ते में दाखिला लिया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। शनिवार को 3.90 करोड़ जाट को मिले। मगर, रविवार को कलेक्शंस में जोरदार उछाल आया और जाट ने 5.09 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
इसके साथ जाट का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 75.18 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हो गया है।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि दूसरे हफ्ते में जाट का मुकाबला केसरी चैप्टर 2 से है, जिसका खूब प्रचार किया गया है। इसके बावजूद दूसरे वीकेंड में जाट ने जो प्रदर्शन किया है, वो बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ दिखाता है।
यह भी पढ़ें: Kesari 2 Box Office Day 3: ‘स्काय फोर्स’ से भी खराब ‘केसरी 2’ की शुरुआत, ‘जाट’ से बेहतर ओपनिंग वीकेंड
पहले हफ्ते में बटोरे 62 करोड़
जाट 10 अप्रैल (गुरुवार) को महावीर जयंती पर रिलीज हुई थी। छुट्टी होने की वजह से फिल्म ने 9.62 करोड़ की ओपनिंग ली। इसके बाद शुक्रवार को 7 करोड़, शनिवार को 9.95 करोड़ और रविवार को बैसाखी के मौके पर 14.05 करोड़ नेट कलेक्शन किया।
गौरतलब है कि जाट का पहला रविवार, केसरी 2 से बेहतर रहा, जिसने 11.70 करोड़ बटोरे थे। पहले सोमवार को जाट को अम्बेडकर जयंती की छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 7.30 करोड़ का जोरदार कलेक्शन किया।
इसके बाद मंगलवार को करोड़, बुधवार को 4.05 करोड़ और गुरुवार को 4.27 करोड़ जमा किये। 11 से 17 अप्रैल तक 8 दिनों के पहले हफ्ते में जाट ने 62.24 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।
- गुरुवार- 9.62 करोड़ (महावीर जयंती छुट्टी)
- शुक्रवार- 7 करोड़
- शनिवार- 9.95 करोड़
- रविवार- 14.05 करोड़ (बैसाखी)
- सोमवार- 7.30 करोड़ (अम्बेडकर जयंती छुट्टी)
- मंगलवार- 6 करोड़
- बुधवार- 4.05 करोड़
- गुरुवार- 4.27 करोड़
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार
जाट का निर्देशन तेलुगु निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में हैं।
सोमवार को निर्माताओं की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जाट ने अब तक वर्ल्डवाइड 102.13 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Jaat 2 Announcement: नये मिशन के लिए लौटेगा जाट, फिल्म उतरने से पहले मेकर्स ने किया सीक्वल का एलान
आज दूसरे सोमवार को जाट ने रात 9 बजे तक लगभग 1.50 करोड़ जुटा लिये हैं। इस लिहाज से फिल्म का आज का नेट कलेक्शन 2 करोड़ तक पहुंच सकता है।