मुंबई। Kesari 2 Box Office Prediction: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म की रिलीज का सभी सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं। क्या यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर को वो हिट देगी, जिसकी वो शिद्दत से तलाश कर रहे हैं?
क्या केसरी 2 अक्षय कुमार के करियर में चल रहे फ्लॉप के दौर को खत्म करेगी? क्या केसरी 2, केसरी का इतिहास दोहरा पाएगी? ऐसे सवालों के बीच आइए जानने की कोशिश करते हैं कि केसरी 2 दिन कितने करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।
वयस्कों के लिए है केसरी 2
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन से पहले केसरी 2 के बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जो डेब्यूटेट निर्देशक हैं। निर्माता करण जौहर और सह-निर्माता अक्षय कुमार हैं। केसरी 2 को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म की लम्बाई 2 घंटा 13 मिनट है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसरी 2 को 1700 से आसपास स्क्रींस पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के कंटेंट के नजरिए से यह मैच्योर ऑडिएंस की फिल्म है, जिसकी व्यूअरशिप ज्यादातर शहरी इलाकों में होगी।
क्या कहते हैं पूर्वानुमान?
केसरी 2 की एडवांस बुकिंग (Kesari 2 Box Office Prediction) बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। सैकनिल्क वेबसाइट के अनुसार, रात 9 बजे तक केसरी 2 ने एडवांस बुकिंग में लगभग 2.50 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं। इस हिसाब से केसरी 2 की पहले दिन की कमाई 8.50 करोड़ तक रह सकती है।
काफी कुछ दोपहर और शाम के शोज पर निर्भर करेगा। अगर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रहीं तो शाम के शोज खेल पलट सकते हैं और ओपनिंग डबल डिजिट में जा सकती है।
केसरी 2 टाइटल से मिलेगा फायदा?
इस फिल्म को ‘केसरी 2- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द जलियांवाला बाग’ शीर्षक देना, स्ट्रेटजिकली फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि 2019 में आई केसरी एक सफल फिल्म थी, जिसने 21 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 150 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
Every battle writes a story, but this one redefined history.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 17, 2025
Book your tickets now : https://t.co/AzTMKiqUtD #KesariChapter2 in cinemas tomorrow, worldwide. pic.twitter.com/ktQO4aAQyE
बैटल ऑफ सारागढ़ी की कहानी में अक्षय ने हजारों अफगान हमलावरों से लड़ने वाले ब्रिटिश फौज के सिपाही ईशर सिंह का किरदार निभाया था। वहीं, केसरी 2 में अक्षय ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अदालत में केस लड़ने वाले बैरिस्टर सी शंकरन नायर का रोल निभाया है।
दोनों फिल्मों को ब्रिटिश इंडिया और सिख कल्चर जोड़ते हैं। अब यह दर्शकों पर है कि वो इससे कितना कनेक्ट हो पाते हैं।
जाट से मिलेगी टक्कर
केसरी 2 के लिए बॉक्स ऑफिस का सफर आसान नहीं होगा, क्योंकि सनी देओल की फिल्म जाट सिनेमाघरों में अभी भी डटी हुई है। फिल्म की रिलीज को अभी एक हफ्ता ही हुआ है। ऐसे में केसरी 2 को इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर चुनौती मिलेगी।