Jaat Box Office Day 8: ‘केसरी 2’ लगाएगी ‘जाट’ की वाट, जानिए आठवें दिन कैसा है सनी की फिल्म का हाल?

Jaat Box Office Collection Day 8. Photo- Instagram

मुंबई। Jaat Box Office Day 8: सनी देओल की फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर गदर तो नहीं काट रही, मगर सधी हुई रफ्तार से आगे जरूर बढ़ रही है।

फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में 70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। अब दूसरे हफ्ते में जाट का मुकाबला अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से होगा।

10 अप्रैल (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट आज यानी गुरुवार (17 अप्रैल) को पहला एक्सटेंडेड वीक पूरा कर लेगी।

शाम 4 बजे तक फिल्म 1.52 करोड़ जुटा चुकी है। इस रफ्तार से गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 3-3.50 करोड़ तक रहेगा। इसके साथ फिल्म 60 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

पहले हफ्ते में 57 करोड़

फिल्म ने सात दिनों 70.40 करोड़ ग्रॉस और 57.97 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।

जाट ने अपेक्षाओं के अनुरूप कलेक्शन नहीं किया है। गदर 2 के बाद आई जाट से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस बवाल मचा सकती है। मगर, जाट की रफ्तार औसत रही।

हालांकि, इस साल रिलीज हुई कुछ अन्य फिल्मों से जाट ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से सनी की फिल्म चौथे स्थान पर है। इससे आगे छावा, स्काय फोर्स और सिकंदर हैं।

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2: पैनडेमिक के बाद बिगड़ा खिलाड़ी का खेल, क्या ‘केसरी 2’ से लौटेंगे अक्षय कुमार के अच्छे दिन?

अगर पहले हफ्ते में जाट के प्रतिदिन कलेक्शन देखें तो इस प्रकार रहे-

  • गुरुवार- 9.62 करोड़ (महावीर जयंती छुट्टी)
  • शुक्रवार- 7 करोड़
  • शनिवार- 9.95 करोड़
  • रविवार- 14.05 करोड़ (बैसाखी)
  • सोमवार- 7.30 करोड़ (अम्बेडकर जयंती छुट्टी)
  • मंगलवार- 6 करोड़
  • बुधवार- 4.05 करोड़
  • गुरुवार- 1.52 करोड़*

दूसरे हफ्ते में केसरी 2 से टक्कर

जाट जिस गति से चल रही है, उससे बहुत बड़े कलेक्शन की उम्मीद अब नहीं की जा सकती। वैसे भी शुक्रवार (18 अप्रैल) से जाट के सामने केसरी 2 की चुनौती होगी। दर्शक बंट जाने का असर जाट के कलेक्शंस पर पड़ेगा।