IIFA Awards 2025: बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्ट्रेस समेत लापता लेडीज को 10 अवॉर्ड्स, कार्तिक आर्यन रहे बेस्ट एक्टर

IIFA Winners complete list. Photo- Instagram

मुंबई। IIFA Awards 2025: 25वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का दो दिवसीय समारोह जयपुर में रविवार को सम्पन्न हुआ। रंगारंग कार्यक्रम में विजेता फिल्मों और कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किये गये। इस बार आइफा अवॉर्ड्स में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज का दबदबा रहा।

फिल्म ने बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्ट्रेस समेत 10 पुरस्कार अपने नाम किये। इस फिल्म के लिए नितांशी गोयल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। कार्तिक आर्यन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रहा, जिन्हें भूल भुलैया 3 के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

अवार्ड समारोह में करीना कपूर खान, शाह रुख खान, कार्तिक आर्यन, नोरा फतेही, शाहिद कपूर ने परफॉर्म किया। लीजेंड्री फिल्ममेकर राज कपूर को स्पेशल परफॉर्मेंस के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें: Oscars 2025 Winners VS Nominations: सात नॉमिनेशंस के बावजूद A Complete Unknown का नहीं खुला खाता, ‘एनोरा’ सबसे सफल फिल्म

IIFA Awards 2025 Winners की पूरी लिस्ट-

बेस्ट पिक्चर- लापता लेडीज

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (मेल)– कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल)- नितांशी गोयल (लापजा लेडीज)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल)– रवि किशन (लापता लेडीज)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल)– जानकी बोदीवाला (शैतान)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ नेगेटिव रोल– राघव जुयाल (किल)

बेस्ट डेब्यू मेल– लक्ष्य लालवानी (किल)

बेस्ट डेब्यू फीमेल– प्रतिभा राणा (लापता लेडीज)

बेस्ट डायरेक्टर– किरण राव (लापता लेडीज)

बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू– कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल)– बिप्लव गोस्वामी (लापता लेडीज)

बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड)– श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाधा सुर्ती, अनुकृति पांडेय (मेरी क्रिसमस)

बेस्ट डायलॉग– अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जम्भाले, मोनल ठक्कर (आर्टिकल 370)

बेस्ट स्क्रीनप्ले– स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर– राम सम्पत (लापता लेडीज)

बेस्ट लिरिक्स– प्रशांत पांडेय (सजनी- लापता लेडीज)

बेस्ट सिंगर (मेल)– जुबिन नौटियाल (दुआ- आर्टिकल 370)

बेस्ट सिंगर (फीमेल)- श्रेया घोषाल (आमी जे तोमार 3- भूल भुलैया 3)

बेस्ट कोरियोग्राफी– बॉस्को सीजर (तौबा तौबा- बैड न्यूज)

बेस्ट एडिटिंग– जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी– राफे महमूद (किल)

बेस्ट साउंड डिजाइन– सुभाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे (किल)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स– रेड चिलीज वीएफएक्स (भूल भुलैया 3)

आउटस्टैंडिग कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा– राकेश रोशन