मुंबई। Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुम्भ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 26 फरवरी को अंतिम स्नान के साथ सबसे बड़े धार्मिक मेले का सफर पूरा हो जाएगा। यह महाकुम्भ सितारों के जमघट के लिए याद किया जाएगा। बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े कलाकारों ने संगम में डुबकी लगाकर खुद को धन्य किया।
सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ प्रयागराज पहुंचीं। कटरीना के साथ उनकी सास और विक्की कौशल की मां वीना कौशल भी साथ थीं। कटरीना ने परमार्थ निकेतन के आश्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। कटरीना ने गंगा की पूजा-अर्चना के बाद डुबकी लगाकर महाकुम्भ स्नान पूरा किया।
कटरीना ने इस मौके पर कहा कि वो खुद को भाग्यशाली समझती हैं कि कुम्भ में स्नान करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें: Fack Check: महाकुम्भ में शामिल हुए प्रकाश राज ने संगम में लगाई डुबकी, जानें- क्या है वायरल फोटो का सच?
#WATCH | Uttar Pradesh: Actor Katrina Kaif offers prayers and takes a holy dip at #MahaKumbh2025 in Prayagraj. pic.twitter.com/SWlUEQKWQ1
— ANI (@ANI) February 24, 2025
विक्की कौशल ने अपनी फिल्म छावा की रिलीज से एक दिन पहले 13 फरवरी को प्रयागराज पहुंचकर महाकुम्भ में भाग लिया था।
अक्षय कुमार ने की सीएम योगी की तारीफ
सोमवार को अक्षय कुमार ने संगम स्नान किया। उन्होंने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और सभी मेला कर्मियों का आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से महाकुम्भ का आयोजन सफलतापूर्वक हो सका।
2019 में जब पिछला कुम्भ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे। इस वक्त तो सब बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं। अम्बानी आ रहे हैं। अदाणी आ रहे हैं। बड़े-बड़े एक्टर आ रहे हैं। इतना बढ़िया इंतजाम किया है। मैं सभी पुलिस वालों और वर्कर्स का हाथ जोड़कर धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा है।
#WATCH | Prayagraj | After taking a holy dip at Triveni Sangam, Actor Akshay Kumar says, "I thank CM Yogi ji for making such good arrangements here…" pic.twitter.com/CQ5IcsOKZF
— ANI (@ANI) February 24, 2025
अभिषेक बनर्जी ने जमाया डेरा
स्त्री 2 फेम अभिनेता अभिषेक बनर्जी एक हफ्ते से प्रयागराज में डेरा जमाये हुए हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग भी चल रही है। 24 फरवरी को अभिषेक का प्रयागराज में आखिरी दिन था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दैवीय अनुभव है। लोगों को करीब से देखा है। उनकी भक्ति और श्रद्धा को करीब से देखा है। अभिषेक ने कहा कि लोग दूर-दूर से यहां आ रहे हैं। यह बात उन्हें हमेशा प्रेरित करेगी।
#WATCH | Prayagraj, UP: On attending the #MahaKumbh2025 | Actor Abhishek Banerjee says, "It is a very divine experience…I have been staying here for the last 7-8 days. I have seen the devotion of the people very closely…People from all over the country are coming in large… pic.twitter.com/kvbltFbi7M
— ANI (@ANI) February 24, 2025
महाकुम्भ में इससे पहले अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, रेमो डिसूजा, गुरु रंधावा, हेमा मालिनी, भाग्यश्री, ममता कुलकर्णी, अदा शर्मा, सुनील ग्रोवर, अविनाश तिवारी भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।