मुंबई। Aami Dakini Actress: अगर हॉरर शोज का शौक रखते हैं तो डरने के लिए तैयार हो जाइए, क्यों सोनी टीवी पर जल्द होने वाला है डर और दहशत का राज। आहट जैसे आइकॉनिक हॉरर शो के सालों बाद सोनी टीवी आमी डाकिनी लेकर आ है। अब इस शो की टेलीकास्ट डेट और टाइम की घोषणा की गई है।
कब प्रसारित होगा आमी डाकिनी?
सोमवार को सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शो की जानकारी दी गई, जिसमें मुताबिक आमी डाकिनी 24 फरवरी से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें डाकिनी को तस्वीर से निकलते हुए दिखाया गया है। इस पर टेक्स्ट लिखा है- क्या तुम मेरे पति हो?
इस पोस्ट पर कई फैंस ने रिएक्ट किया है और फायर की इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: Aami Daakini: ‘प्यार में जिंदा लाश है…’, सोनी टीवी पर दहशत से रोंगटे खड़े करने आ रही है डाकिनी
क्या है शो की कहानी?
आमी डाकिनी की कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि में दिखाई गई है। यह रहस्य और अंधकार में डूबी प्यार, गुम होने और बदले की कहानी है। शो में डाकिनी के किरदार के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक बवंडर को दिखाया जाएगा। डाकिनी एक ऐसी औरत है, जिसकी आत्मा जीवन और मौत के बीच दशकों से अटकी हुई है। दुख, इंतजार, अन्याय की मार के बीच वो अपने खोये हुए पति की तलाश में लौटती है।
कौन है आमी डाकिनी की डाकिनी?
शो में डाकिनी का किरदार शीन दास निभा रही हैं, जिनका यह पहला हॉरर शो है। शीन ने अपने किरदार को लेकर कहा कि वो इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। यह हॉरर, मिस्ट्री और इंसानी जज्बात का मेल है। उनके लिए यह किरदार निभाना दिलचस्प और चुनौताभरा रहेगा, क्योंकि इसमें वो भले ही भूत के किरदार में हैं, मगर उसका एक अतीत है। यह किरदार सिर्फ बदला लेने नहीं आया है, बल्कि उसकी भावनाएं एक हादसे और अन्याय से निकली हैं।
शीन टीवी और ओटीटी की अभिनेत्री हैं। सोनी लिव के शो तनाव में वो फातिमा के किरदार में नजर आई थीं। शादी के सियापे और पिया अलबेला में शीन मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। 2022 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई में भी शीन दास एक किरदार में दिखाई दी थीं।