मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक उदित नारायण सुर्खियों में आ गये हैं, लेकिन अपनी आवाज की वजह से नहीं, बल्कि एक हरकत के कारण। उदित नारायण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो कॉन्सर्ट में गाना गाते हुए महिला फैन के साथ लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, मामला बढ़ने पर उदित ने मीडिया हाउस से बात करते हुए अपनी सफाई भी दी और कहा कि फैंस कई बार दीवानगी की हदें पार कर देते हैं।
महिला फैंस को उदित ने किया किस
रेडिट और एक्स पर उदित नारायण (Udit Narayan) का वीडियो सर्कुलेट हो रहा है। सिंगर मोहरा फिल्म के गाने टिप टिप बरसा पानी पर परफॉर्म कर रहे हैं। साथ ही मंच के करीब आने वाली महिला फैंस के साथ एक-एक करके सेल्फी भी खिंचवा रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फैन एक-एक करके आ रही हैं और उदित उनके गालों पर सेल्फी के बाद किस करते हैं। फिर गाते-गाते इशारे से एक महिला फैन को स्टेज के करीब बुलाते हैं।
महिला फैन सेल्फी लेती है और उदित के गाल पर किस करती है। महिला के किस करने के बाद उदित अचानक कुछ सेकंड्स तक उसके होठों को चूमते रहते हैं। सिंगर की इस अप्रत्याशित हरकत से महिला फैन हक्की-बक्की रह जाती है। फिर मुस्कुराते हुए चली जाती है। श्रोता भी फौरन चीयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Kishore Kumar: ‘हीरो’ किशोर कुमार के लिए जब मोहम्मद रफी ने गाये गाने, इन फिल्मों में दी आवाज
How can Udit Narayan be so shameless?
— Rahul Gupta (@RahulGu04197245) February 1, 2025
I have lost all respect for him.this kind of behaviour with girls of his daughter's age on stage was not expected#uditnarayan pic.twitter.com/uljabiuBJU
इस वीडियो की वजह से उदित एक्स पर ट्रेंड हो रहे हैं। कुछ यूजर्स वीडियो पर चटखारे ले रहे हैं तो कुछ उम्रदराज गायक की इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं।
फैंस को खुश करना होता है- उदित नारायण
हिंदुस्तान टाइम्स ने जब वीडियो पर उदित का पक्ष जाना तो उन्होंने कहा- फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डिसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसको प्रोत्साहित करते हैं और अपने प्यार को इस तरह दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में इतने सारे लोग होते हैं और हमारे आस-पास बॉडीगार्ड्स भी होते हैं। लेकिन, फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है। कोई अपना हाथ मिलाता है तो कोई हाथ पर किस कर लेता है। यह दीवानगी होती है। उस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस विवाद के पीछे किसी का गलत इरादा होगा- मेरी पारिवारिक छवि ऐसी है कि हर कोई धूमिल करना चाहता है। आदित्य चुप रहता है। विवाद में आता नहीं है। कई लोगों को ऐसा लगता होगा। जब मैं स्टेज पर गा रहा होता हूं तो एक दीवानगी होती है। फैंस मुझे चाहते हैं। मैं सोचता हूं कि उन्हें खुश रहने दिया जाए। अन्यथा, इस टाइप के लोग हम हैं नहीं। हमें भी उनको खुश करना होता है।