मुंबई। Sky Force Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म स्काय फोर्स ने गुरुवार को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया। पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई के बाद वीक डेज में स्काय फोर्स के कलेक्शंस में सिंगल डिजिट में ही रहे, मगर फिर भी फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गई थी और दूसरे शुक्रवार को 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली।
2025 की पहली 100 करोड़ी फिल्म
निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार (31 जनवरी) को फिल्म ने 4.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसके बाद फिल्म का 8 दिनों का नेट कलेक्शन 104.30 करोड़ हो गया।
स्काय फोर्स 2025 की पहली हिंदी फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हो। स्काय फोर्स के अलावा साल के पहले महीने में फतेह, आजाद और इमरजेंसी ऐसी फिल्में थी, जिनसे बॉक्स ऑफिस की रौनक बढ़ने की उम्मीद थी, मगर सभी ने निराश किया।
यह भी पढ़ें: Sky Force Box Office Day 4: तीन सालों में अक्षय कुमार का दूसरा बेस्ट मंडे, 75 फीसदी गिरे कलेक्शंस
From the skies to the ₹100 Cr club! ✈️🔥 The true story of courage and sacrifice is now the first blockbuster of 2025!
— Jio Studios (@jiostudios) February 1, 2025
We're honored by the love and support of our incredible audience, who've made Sky Force a soaring success! ❤️
Book tickets now! 🍿
🔗-… pic.twitter.com/DyacfBDGta
100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की 16वीं फिल्म
स्काय फोर्स 100 करोड़ क्लब में जाने वाली अक्षय कुमार की 16वीं फिल्म है। इस क्लब में अक्षय की एंट्री 2012 में हाउसफुल 2 के साथ हुई थी, जिसने 106 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
100 करोड़ के पड़ाव को पार करने वाली अक्षय की पिछली फिल्म ओएमजी 2 है, जो 2023 में आई थी। इस फिल्म ने 150 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।
पहले हफ्ते में जमा किये 99.70 करोड़
24 जनवरी को रिलीज हुई स्काय फोर्स ने 15.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी। माउथ पब्लिसिटी की बदौलत फिल्म ने वीकेंड के बाकी दिनों में शानदार कलेक्शन किया। शनिवार को 26.30 करोड़ तो रविवार (गणतंत्र दिवस) को 31.60 करोड़ जुटा लिये। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 73.20 करोड़ जमा कर लिये।
पहले सोमवार को कलेक्शंस में काफी गिरावट आई और 8.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया। मंगलवार को 6.30 करोड़ जमा किये। बुधवार को कलेक्शंस में थोड़ा सा उछाल आया और फिल्म 6.60 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। गुरुवार को एक बार फिर कलेक्शंस गिरे और फिल्म ने 5.50 करोड़ बटोरे।
पहले हफ्ते में स्काय फोर्स ने 99.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और 100 करोड़ के पड़ाव से महज 30 लाख रुपये दूर रह गई थी।
दूसरे हफ्ते में देवा की चुनौती
दूसरे हफ्ते में स्काय फोर्स के सामने शाहिद कपूर की देवा है, जो क्राइम एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म की रफ्तार काफी हद तक स्काय फोर्स का भविष्य तय करेगी। फिल्म को रिव्यूज तो मिले-जुले मिले हैं, मगर एक्शन जॉनर दर्शकों को आकर्षित कर सकता है। हालांकि, देवा की ओपनिंग 5.78 करोड़ रही है।