Singham Again Trailer Review: फुल डालॉगबाजी, ताबड़तोड़ एक्शन… दिवाली पर और क्या चाहिए?

मुंबई। आखिरकार, इंतजार खत्म हुआ और साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सिंघम अगेन का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म दिवाली की छुट्टियों में एक नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार रोहित शेट्टी ने इस फ्रेंचाइजी के कैनवास को बड़ कर दिया है और कहानी को रामायण का टच दे दिया है।

राम और रावण के युद्ध से प्रेरित कहानी में सिंघम (अजय देवगन) इस बार राम की तर्ज पर अपनी पत्नी के सम्मान के लिए अर्जुन कपूर यानी रावण से युद्ध करेगा, जिसमें उसके साथी बनेंगे छोटे भाई लक्ष्मण की तरह टाइघर श्रॉफ, बजरंगबली की तरह भक्त रणवीर सिंह और जटायु की तरह परम मित्र अक्षय कुमार।

इन सबसे बीच एंट्री होगी लेडी सिंघम की, जिसे दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन कपूर विलेन बने हैं। करीना कपूर खान सिंघम की पत्नी अवनि के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Raid 2 Release Date: तारीख नोट कर लीजिए, इस दिन सिनेमाघरों में Ajay Devgn डालेंगे ‘रेड

कैसा है सिंघम अगेन का ट्रेलर?

ट्रेलर में भरपूर एक्शन और डायलॉगबाजी है, जैसा कि रोहित शेट्टी की फिल्मों में होता है। ट्रेलर में कहानी से ज्यादा किरदारों की लार्जन दैन लाइफ एंट्री पर फोकस किया गया है। एक किरदार की एंट्री के साथ उसको लेकर एक डायलॉग है, जो थिएटर में तालियां दिलवा सकता है।

सिंघम अगेन की फ्रेंचाइजी से नई पीढ़ी को कनेक्ट करने के लिए गूगल में ढूंढ ले जैसे वनलाइनर भी सुनने को मिल रहे हैं। ट्रेलर के दृश्यों को एडिटिंग में उसी क्रम में दिखाया गया है, जिस क्रम में भगवान राम सीता माता की खोज में निकलते हैं।

ट्रेलर पूरी तरह राम, रावण और दिवाली के मिजाज को ध्यान में रखकर एडिट किया गया है। हालांकि, फिल्म में इससे ज्यादा एक्शन और डायलॉगबाजी देखने को मिलेगी। जैकी श्रॉफ से बुलवाये गये डायलॉग के जरिए अर्जुन कपूर के फेवर में माहौल बनाने की कोशिश की गई है, जो पहली बार फुल विलेन बनकर आ रहे हैं।

सिंघम के साथ शुरू हुआ कॉप यूनिवर्स

सिंघम अगेन इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जबकि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी मूवी है। सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जो तमिल मूवी का रीमेक थी। यह फिल्म 2011 में आई थी। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स 2014 में आई। इसके 10 साल बाद सिंघम अगेन आ रही है।

इस बीच 2018 में सिम्बा और 2021 में सूर्यवंशी आ चुकी हैं। सिम्बा में अजय देवगन सिंघम बनकर नजर आये थे। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार को सपोर्ट करने सिम्बा रणवीर सिंह और सिंघम अजय देवगन पहुंचे थे।