Bigg Boss 18 के मंच पर Salman Khan के साथ अनिरूद्धाचार्य महाराज की मस्ती, फिर उठा शादी का सवाल

मुंबई। बिग बॉस के 18वें सीजन का आगाज आज रात कलर्स चैनल पर होने वाला है। अब, जबकि शो के प्रीमियर में चंद घंटे ही बाकी हैं तो प्रीमियर एपिसोड के वीडियो आ रहे हैं, जिनमें आज के एपिसोड की झलकियां देखी जा सकती हैं।

ऐसे ही एक वीडियो में अनुरूद्धाचार्य महाराज सलमान खान से मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सलमान, बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा को मंच पर करवा रहे होते हैं।

भाजपा नेता से प्रीमियर में होगी मस्ती

अनिरूद्धाचार्य महाराज की एंट्री होती है। वो बग्गा से सवाल पूछते हैं, शादी हुई या नहीं। तजिंदर इनकार करते हैं। फिर महाराज पूछते हैं- कितनी उम्र है। तजिंदर सलमान की ओर इशारा करके कहते हैं- भाई से छोटा हूं। सलमान कहते हैं- अभी तो बच्चे हैं। इस पर महाराज कहते हैं- फिर तो दो लड़कियां ढूंढनी होंगी। मैं जो लाऊंगा, वो भागेगी नहीं। इस पर सलमान पूरे मूड में कहते हैं- हमको भगौड़ी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: थीम से लेकर घर और कंटेस्टेंट्स तक, जानिए सलमान खान के शो की हर डिटेल

अनिरूद्धाचार्य महाराज ने सलमान खान को गीता भेंट में दी है, जिसकी तस्वीर शनिवर को सोशल मीडिया में साझा की जा रही थी।

रात 9 बजे शुरू होगा बिग बॉस 18

बिग बॉस 18 रविवार रात 9 बजे से शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक, सलमान शो में 20 कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस करवाएंगे। इनमें टीवी और फिल्म जगत के जाने-माने कलाकारों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और वकील, नेता भी शामिल हैं। शिल्पा शिरोडकर भी शो का हिस्सा हैं।

शो की थीम इस बार टाइम का तांडव है। शनिवार को साझा किये गये प्रोमों में दिखाया गया था कि सलमान खान प्रीमियर एपिसोड में ही शो के दो फाइनलिस्ट की घोषणा कर देते हैं। इनमें से एक विवियन डिसेना और दूसरी एलिस कौशिक हैं। हालांकि, प्रोमो में नाम नहीं बताये गये हैं, बल्कि सिर्फ दोनों की अस्पष्ट झलक ही नजर आती है।