Mithya Season 2: आगे बढ़ेगी माइंड गेम की कहानी, Zee5 ने किया मिथ्या के दूसरे सीजन का एलान

मुंबई। जी5 ने अपनी थ्रिलर सीरीज मिथ्या के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को मिथ्या सीजन 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इस बार शो में नवीन कस्तूरिया भी नजर आएंगे, जिन्हें पोस्टर पर जगह दी गई है।

ब्रिटिश शो चीट की इस रीमेक सीरीज के पहले सीजन में छह एपिसोड्स आये थे। शो का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया था। शो का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। दूसरे सीजन का निर्देशन कपिल शर्मा ने किया है। भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ने इस शो के साथ अपनी अभिनय की पारी शुरू की थी।

क्या है मिथ्या की कहानी?

मिथ्या साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी दार्जिलिंग में दिखाई गई है। यह दो सौतेली बहनों के बीच लड़ाई को दिखाती है। हुमा (जूही अधिकारी), दार्जिलिंग के एक कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर के रोल में हैं। अवंतिका (रिया राजगुरु) कॉलेज के एक ट्रस्टी राजगुरु (समीर सोनी) की बेटी है।

यह भी पढ़ें: OTT Movies Series This Week: हॉरर, थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस… ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा सब कुछ

दोनों के बीच लड़ाई तब शुरू होती है, जब जूही, रिया के हिंदी निबंध पर चोरी का इल्जाम लगाती है। रिया इस बर्दाश्त नहीं कर पाती और जूही से बदला लेने के रास्ते पर चल पड़ती है। दोनों के बीच माइंड गेम शुरू हो जाता है। पहले सीजन में रिया, कॉलेज के एक अन्य प्रोफेसर विशाल (इंद्रनील सेनगुप्ता) कत्ल के आरोप में जेल पहुंच जाती है।

क्या है शो की स्टार कास्ट?

हुमा कुरैशी और अवंतिका के अलावा शो में रजित कपूर और परमब्रत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। रजित, जूही के पिता आनंद त्यागी के किरदार में हैं, जो अंग्रेजी का प्रोफेसर है। परमब्रत, जूही के पति नील अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: October Movies Web Series on OTT: फेस्टिव सीजन में हर हफ्ते फिल्मों की फुलझड़ियां और सीरीजों के धमाके

नवीन कस्तूरिया शो में उभरते हुए लेखक के किरदार में हैं। दूसरे सीजन में उन्होंने शो को ज्वाइन किया है। कस्तूरिया बताते हैं कि शो उनकी अपनी जर्नी की याद दिलाता है। जब वो मुंबई आये थे तो फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल होने के लिए उन्होंने राइटिंग का रास्ता चुनने के बारे में सोचा था। लेखन और पाठन का शौक उनकी परफॉर्मेंस को बेहतर करेगा।