Stree 2 Box Office: 39वें दिन ‘स्त्री 2’ ने 600 करोड़ क्लब में ली धांसू एंट्री, दोस्तों के साथ श्रद्धा कपूर ने मनाया जश्न

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने आखिरकार उस पड़ाव को पार कर लिया है, जिसे लांघने का दमखम सिर्फ सुपरस्टार्स में देखा जा रहा था। फिल्म ने रिलीज के 39वें दिन (22 सितम्बर) को 5.32 करोड़ के शानदार बिजनेस के साथ 600 करोड़ का माइलस्टोन पार कर लिया। अब 39 दिनों में स्त्री 2 का नेट कलेक्शन 604.22 करोड़ हो चुका है।

इस लिहाज से अगर स्त्री 2 की प्रतिदिन कमाई का औसत निकालें तो यह लगभग 15 करोड़ रुपये आता है। यह औसत बता रहा है कि स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना चार्म कम नहीं होने दिया।

स्त्री 2 की यह कमाई फिल्म की स्टार कास्ट के लिए जश्न का मौका लेकर आई है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया में सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने लिखा है- जश्न का वातावरण। अपनी लाइफ की सबसे महत्वपूर्ण स्त्रियों के साथ। मेरी मैजिक गर्ल्स।

यह भी पढ़ें: National Cinema Day पर फिल्मों की निकल पड़ी, 60 लाख से अधिक दर्शकों ने थिएटर्स में देखीं मूवीज

अमर कौशिक निर्देशित फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे पहले 14 अगस्त को इसके पेड प्रीव्यूज रखे गये थे, जिससे फिल्म ने अच्छी कमाई की। फिल्म फिलहाल छठे हफ्ते में चल रही है।

छठे हफ्ते में स्त्री 2 का सफर

अगर छठे हफ्ते फिल्म के कलेक्शंस देखें तो पता चलता है कि अभी भी स्त्री 2 दर्शकों को थिएटर्स में खींच रही है। 20 सितम्बर को नेशनल सिनेमा डे मनाया गया था, जिसके तहत टिकटों की कीमत 99 रुपये रखी गई थी और इसका फायदा स्त्री 2 को मिला।

छठे शुक्रवार को फिल्म ने 5.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो नई रिलीज युध्रा के ओपनिंग कलेक्शन से भी ज्यादा है। शनिवार को स्त्री 2 ने 3.80 करोड़ कमाये। रविवार को एक बार फिर जोरदार उछाल लिया और फिल्म ने 5.32 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। छठे वीकेंड में फिल्म ने 14.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

स्त्री 2 ने पहले हफ्ते में 307.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

  • बधुवार- 9.40 करोड़ (पेड प्रीव्यूज)
  • गुरुवार- 55.40 करोड़
  • शुक्रवार- 35.30 करोड़
  • शनिवार- 45.70 करोड़
  • रविवार- 58.20 करोड़
  • सोमवार- 38.40 करोड़
  • मंगलवार- 26.80 करोड़
  • बुधवार- 20.40 करोड़
  • गुरुवार- 18.20 करोड़

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 145.80 करोड़ जमा किये थे।

  • शुक्रवार- 19.30 करोड़
  • शनिवार- 33.80 करोड़
  • रविवार- 40.75 करोड़
  • सोमवार- 20.20 करोड़
  • मंगलवार- 12.25 करोड़
  • बुधवार- 10.40 करोड़
  • गुरुवार- 9.10 करोड़

तीसरे हफ्ते में 72.83 करोड़ जुटाये।

  • शुक्रवार- 9.25 करोड़
  • शनिवार- 17.40 करोड़
  • रविवार- 22.10 करोड़
  • सोमवार- 7.05
  • मंगलवार- 5.65 करोड़
  • बुधवार- 5.68 करोड़
  • गुरुवार- 5.70 करोड़

चौथे हफ्ते में 37.75 करोड़ बटोरे।

  • शुक्रवार- 4.84 करोड़
  • शनिवार- 8.77 करोड़
  • रविवार- 11.40 करोड़
  • सोमवार- 3.60 करोड़
  • मंगलवार- 3.20 करोड़
  • बुधवार- 3.04 करोड़
  • गुरुवार- 2.90 करोड़

पांचवें हफ्ते में 25.72 करोड़ की रकम जमा की।

  • शुक्रवार- 3.60 करोड़
  • शनिवार- 5.55 करोड़
  • रविवार- 6.85 करोड़
  • सोमवार- 3.17 करोड़
  • मंगलवार- 2.65 करोड़
  • बुधवार- 2.10 करोड़
  • गुरुवार- 1.80 करोड़

स्त्री 2 इस हफ्ते ओटीटी पर भी रिलीज हो रही है। तब तक फिल्म अपने खाते में कुछ और करोड़ जोड़ चुकी होगी।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: स्त्री 2, लव सितारा, ताजा खबर 2… इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज