Priyanka Chopra Nick Jonas को किस करते देख बेटी Malti Marie ने बंद कर लीं दोनों आंखें, वायरल हुई क्यूट तस्वीर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस उन सेलिब्रिटीज में से हैं, जिन्होंने अपनी बेटी मालती को कभी मीडिया या सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश नहीं की। दो साल की हो चुकी मालती प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्सर इवेंट्स में भी नजर आ जाती हैं। हाल ही में प्रियंका अपने परिवार के साथ जोनस ब्रदर्स के लंदन कंसर्ट में शामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में मालती कहीं अपनी मम्मी की गोद में हैं तो कहीं स्टेज पर अपने अंकल और पापा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं, लेकिन एक फोटो ऐसी है, जिसके देखकर चेहरे पर मुस्कान आये बिना नहीं रह सकती। दरअसल, यह तस्वीर प्रियंका और निक की है, जो एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए किस कर रहे हैं।

मालती ने कर लीं आंखें बंद

मालती, प्रियंका की गोद में हैं और उन्होंने अपने नन्हे हाथों से दोनों आंखें बंद कर ली हैं। मालती का यह क्यूट अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया है। एक ने लिखा कि मालती हर जगह लाइलाइट चुराना जानती हैं।

यह कंसर्ट लंदन के ओ 2 एरेना में हुआ था, जहां प्रियंका चोपड़ा ने 24 साल पहले मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर पहना था। इसके बारे में भी प्रियंका ने विस्तृत नोट लिखा है, जो आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Miss World का खिताब जीतने के बाद ‘नमस्ते’ नहीं कर रही थीं Priyanka Chopra, 24 साल बाद बताया उस पोज का सच

2022 में हुआ था मालती का जन्म

इससे पहले प्रियंका ने निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में भी मालती मैरी मम्मी-पापा के साथ मस्ती करते दिख रही हैं। बता दें, मालती का जन्म 2022 के जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए हुआ था।