Deepika Padukone को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटी को सीने से चिपकाए पहुंचीं घर, बताया कैसा होगा रुटीन?

मुंबई। हाल ही में मां बनी दीपिका पादुकोण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार को एक्ट्रेस बेटी को लेकर अपने घर पहुंचीं। साथ में पापा रणवीर सिंह और दादा जगजीत सिंह भवनानी भी नजर आए। दीपिका की जो फोटो बाहर आई हैं, उनमें एक्ट्रेस बेटी को सीने से लगाये दिख रही हैं।

दीपिका को पूरे एक हफ्ते बाद एचएन रिलायंस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। 8 सितम्बर को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। दीपिका और रणवीर की शादी नवम्बर 2018 में हुई थी। शादी के छह साल बाद दीपिका-रणवीर माता पिता बने हैं।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone-Ranveer Singh ने की बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा, सितारों ने दी बधाई, कहा- लक्ष्मी आई है!

संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला के दौरान दोनों करीब आये थे और छह साल डेट करने के बाद शादी की थी।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर बदला बायो

मां बनने के बाद दीपिका अपने इस सबसे अहम किरदार के लिए तैयार हो गई हैं, जिसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखी बायो से हो जाता है। दीपिका ने लिखा है- Feed, Burp, Sleep, Repeat यानी बच्ची को दूध पिलाना है, बर्प करना है और फिर सुला देना है। यही प्रोसेस रिपीट करते रहना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर ने तय किया है कि वो अपनी बच्ची के लिए नैनी नहीं रखेंगे, बल्कि खुद उसकी देखभाल करेंगे। साथ ही मीडिया कैमरों से भी दूर रखेंगे।

सिंघम अगेन में आएंगी नजर

38 साल की दीपिका पादुकोण जून में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने कल्कि अवतार की मां सुमति का किरदार निभाया है। अब दीपिका दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी, जिसमें वो एक पुलिस अफसर बनी हैं।

रणवीर भी फिल्म में अपने सिम्बा वाले किरदार में कैमियो करते दिखेंगे। रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है।