Housefull 5 Star Cast: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में हुई पांच हीरोइनों की एंट्री, एक रह चुकी है Bigg Boss 16 का हिस्सा

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट को लेकर एक दिलचस्प खबर आ रही है। हिट फिल्म फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त में पांच हीरोइनों की एंट्री हुई है। इनमें से एक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की हिट हीरोइन हैं। वहीं, दो एक्ट्रेसेज ऐसी हैं, जो पहले भी इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जबकि तीन पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी हैं।

हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी निर्देशित कर रहे हैं, जबकि फरहाद सामजी और तरुण ने फिल्म लिखी है। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। गुरुवार को मेकर्स की ओर से फिल्म की पांचों हीरोइनों के नाम से पर्दा उठाया गया है, जिससे मुताबिक जैकलीन फर्नांडिज, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा फिल्म में नजर आएंगी।

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की हीरोइंस

जैकलीन इस फ्रेंचाइजी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाउसफुल में उन्होंने आइटम नम्बर किया था। इसके बाद हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 में वो लीडिंग लेडी के तौर पर नजर आई थीं। नरगिस फाखरी की इस फ्रेंचाइजी की यह दूसरी फिल्म है। हाउसफुल 3 में वो लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थीं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar New Film: काली बिल्ली कंधे पर, कटोरी में दूध… जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने किया नई फिल्म का एलान

चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा पहली बार हाउसफुल फ्रेंचाइजी की फिल्म में दिखेंगी। हालांकि, अक्षय के साथ वो देसी ब्वॉयज में काम कर चुकी हैं। वहीं, उनकी फिल्म जोकर और गब्बर इज बैक में आइटम सॉन्ग्स किये हैं।

सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। हिंदी फिल्मों में भी काम करती रही हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला और वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी में सोनम ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

सौंदर्या शर्मा ने 2017 की फिल्म रांची डायरीज से डेब्यू किया था। थैंक गॉड में कैमियो में नजर आई थीं। सौंदर्या बिग बॉस 16 में भाग ले चुकी हैं। हाउसफुल 5 उनकी पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी।

एक्टर्स की भी लम्बी कतार

इन एक्ट्रेसेज के अलावा फिल्म में कई जाने-माने एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडेय, जैकी श्रफ और डीनो मोरिया शामिल हैं। हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होगी और इसका लंदन में 45 दिनों का मैराथन शेड्यूल होगा। फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी।