Ganpati Bappa Morya के साथ अक्षय कुमार ने साझा किया Motion Poster, फैंस के खड़े हुए रोंगटे! कहीं ‘Stree 3’ का हिंट तो नहीं?

मुंबई। साल 2024 अक्षय कुमार के लिए काफी खराब रहा है। अब तक उनकी तीन फिल्में छोटे मियां बड़े मियां, सिरफिरा और खेल खेल में रिलीज हो चुकी हैं और तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर रहीं। मगर, अक्षय हार मानने वाले कलाकारों में से नहीं हैं। अब उन्होंने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर एक ऐसा मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गये हैं। इस मोशन पोस्टर का सस्पेंस अक्षय 9 सितम्बर को अपने जन्मदिन पर खत्म करेंगे।

शनिवार को अक्षय ने इंस्टाग्राम पर जो मोशन पोस्टर साझा किया है, उसमें एक डरावना मेटल फेस दिखाया गया है। पुरानी अंधेरी दीवारों की पृष्ठभूमि में एक लाल पर्दा लहरा रहा है। इस पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा है- ”गणपति बप्पा मोरया। किसी खास बात का हिंट देने के लिए आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता है। खुलासा मेरे जन्मदिन पर होगा। बने रहिए।”

यह भी पढ़ें: Movies in September: ‘युध्रा’ से Devara तक, इस महीने लगा है फिल्मों का मेला, कौन-सी मूवी कहां देखें?

हॉरर कॉमेडी के कयास

अक्षय के इस मोशन पोस्टर और पोस्ट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। कमेंट सेक्शन में वो अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही कुछ फैंस ने लिखा है कि उनके रोंगटे खड़े हो गये हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि हॉरर कॉमेडी जैसा कुछ आने वाला है। प्रियदर्शन के साथ उनकी वापसी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्या होने वाली है स्त्री 3 की घोषणा?

स्त्री 2 में अक्षय कुमार के कैमियो ने सबको चौंका दिया था और इसकी खूब चर्चा हुई थी। फिल्म के अंत में कुछ ऐसे हिंट भी दिये गये, जिससे लगता है कि स्त्री 3 में उनकी भूमिका बड़ी होगी। इस मोशन पोस्टर को स्त्री 3 से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Border 2: सरहद पर दुश्मनों का खौफ बढ़ाएंगे Diljit Dosanjh, सनी देओल की वॉर फिल्म में हुई एंट्री

अक्षय कुमार बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्मों के पायनियर माने जाते हैं। प्रियदर्शन निर्देशित भूल भुलैया अक्षय कुमार के करियर की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कोई हॉरर कॉमेडी फिल्म नहीं की है। भूल भुलैया 2 में उन्हें कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया, जिसका तीसरा भाग इस दिवाली पर रिलीज होने वाला है। यही वजह है कि स्त्री 2 में जब फैंस ने अक्षय को देखा तो उत्साह चरम पर था।