कौन हैं करीना कपूर खान की होने वाली भाभी आलेखा आडवाणी, जिनके साथ हुई आदर जैन की सगाई?

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद कपूर खानदान में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। करीना कपूर खान और रणबीर के कजिन आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी को प्रपोज करके अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। आदर ने इंस्टाग्राम पर इस रोमांटिक लम्हे की तस्वीरें पोस्ट करके अपनी निजी जिंदगी का अपडेट शेयर किया है।

आदर करीना और रणबीर की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे हैं। उनके पिता का नाम मनोज जैन है, जो एक कारोबारी हैं। आदर ने 2017 की फिल्म कैदी बैंड स बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म को सफलता नहीं मिली और आदर का करियर ठिठक गया। 2021 में उनकी दूसरी फिल्म हैलो चार्ली आई। यह फिल्म भी सफल नहीं हो सकी।

मालदीव के बीच पर किया प्रपोज

आदर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा को मालदीव के एक बीच पर नाटकीय अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि समंदर के किनारे लाइट्स के जरिए मैरी मी लिखा गया है। आदर, आलेखा को प्रपोज करके उनके हाथों को चूमते हैं, गोदी में उठाकर किस करते हैं। आलेखा भी इस मौके पर भावुक नजर आती हैं।

View this post on Instagram

कौन हैं आलेखा आडवाणी?

आदर और आलेखा ने पिछले साल अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। दोनों करीना और सैफ की दिवाली पार्टी में भी साथ में देखे गये थे। आलेखा एक एंटरप्रेन्योर हैं, जो वेलनेस के बिजनेस में हैं।