रामू ने किया भगवान गणेश का अपमान!

मुंबई: फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। रामू ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर भगवान गणेश पर कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसके लिए उन्हें जमकर क्रिटिसाइज़ किया जा रहा है। रामू ने अपनी टिप्पणियों में भगवान गणेश का मज़ाक उड़ाया है।

ramu

रामू ने कुछ सवाल पूछते हुए लिखा है, कि जो भगवान अपना सिर नहीं बचा सके, वो दूसरों का सिर कैसे बचाएंगे। या फिर अपनी मां के शील की रक्षा कर रहे बच्चे का सिर काटना कहां तक सही है?

RGV Tweet RGV Tweet 2

 

रामू के इन ट्वीट्स पर कई लोगों ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा है, कि रामू की इसी सोच के चलते उनकी फ़िल्में फ्लॉप हो रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने रामू के ट्वीट्स को पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

दिलचस्प बात ये है, कि गणपति पर टिप्पणी करने वाले रामू की माइलस्टोन गैंगस्टर फ़िल्म ‘सत्या’ के क्लाइमेक्स में गणपति का त्यौहार दिखाया गया है। ये सीन हिंदी सिनेमा में क्लासिक माना जाता है।